जनशताब्दी समेत अप-डाउन की 10 ट्रेनें निरस्त

Updated on 23-08-2023 12:40 PM
भोपाल। रेल यात्री ध्यान दें। भोपाल-इटारसी रेलमार्ग से होकर चलने वाली पंचवेली, जनशताब्दी, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें एक से पांच दिन तक निरस्त रहेंगी। वहीं जबलपुर से सोमनाथ के बीच चलने वाली अप व डाउन ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा। भोपाल-इटारसी रेलखंड पर पवारखेड़ा एवं जुझारपुर केबिन फ्लाइओवर कार्य की वजह से नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार सिंह ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए सलाह दी है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

- गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस दिनांक 23, 25, 26 एवं 27 अगस्त को तथा गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस दिनांक 24, 26, 27 एवं 28 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

- गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 23 अगस्त से 27 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर–रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 24 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग–भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस 23 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक एवं गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 24 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

- गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अगस्त 2023 को एवं गाड़ी संख्या 01666 अगरतला - रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अगस्त 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।
- गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त 2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

- गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर–सोमनाथ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23, 24, 26 एवं 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल होकर गंतव्य को जाएगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ–जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23 , 24 एवं 25 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा-जबलपुर तक आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.