सशक्त राष्ट्र के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण, उपहार की बजाय पुस्तकें भेंट करने की अपील

Updated on 01-08-2026 11:26 AM
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक अपने विशेष दिन को आडंबर के बजाय शिक्षा के प्रचार-प्रसार से जोड़ता है, तो वह एक नई प्रेरणा को जन्म देता है।” इस बात को चरितार्थ करते हुए भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्च और दिखावे की परंपरा को दरकिनार करते हुए जनसेवा और शिक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया है। उन्होंने शुभचिंतकों से फूल-मालाएं या महंगे उपहार न लेते हुए निर्धन व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए पुस्तकें भेंट करने की अपील की।
जायसवाल की इस संवेदनशील और दूरदर्शी पहल का स्वागत करते हुए शहरवासियों ने भरपूर सहयोग दिया। सकारात्मक सोच के साथ समाज हित के सभी पुनीत कार्यों में योगदान देने वाले सुनील शिवहरे, एडवाेकेट गाैरव शर्मा (मामा) और उनके साथी ईश्वर नायक सहित कई समर्थकों ने पुस्तकें भेंट कीं व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही सन्नी मिश्रा, अमन सिलावट, अक्षय चौथवानी, चेतन चौधरी सहित कई साथियों ने जायसवाल के निवेदन को सहर्ष स्वीकारते हुए जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पुस्तकें भेंट कीं। शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की इस अनुकरणीय पहल ने सेवा के एक नए मार्ग को प्रशस्त किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.