बालाघाट के नक्सल क्षेत्र में भारी उत्साह, मप्र के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत वोटिंग

Updated on 17-11-2023 02:31 PM

 बालाघाट। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं

राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दें कि जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा बैहर, परसवाड़ा और लांजी में 900 से ज्यादा मतदान केंद्र हैं। इस बार 34 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 47 केंद्र ऐसे हैं, जो घोर नक्सल क्षेत्र में आते हैं और जहां पूर्व में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। 1675 मतदान केंद्रों में से 1100 में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है। 500 केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो मतदान केंद्र और आसपास की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.