GIS के लिए भोपाल में 100 टेंट की 'सिटी':विदेशी मेहमान रुकेंगे

Updated on 09-02-2025 12:16 PM

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) होगी। इसमें देश-विदेश से करीब 20 हजार मेहमान आएंगे। इनमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति जैसे- अंबानी, अडाणी, टाटा, बिरला, महिंद्रा भी शामिल हैं। इनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 2 से 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों में 1 लाख रुपए तक के रूम बुक हो चुके हैं, तो दो जगह 100 टेंट की टेम्परेरी 'टेंट सिटी' भी बनेगी।

दोनों टेंट सिटी कलियासोत और केरवा डैम किनारे बनेगी। ताकि, मेहमान प्रकृति के नजारे भी देख सकें। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पास कलियासोत ग्राउंड और केरवा डैम के पिछले हिस्से में जगह तय हो चुकी है। परमिशन मिलने ही मप्र राज्य पर्यटन विकास ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अगले पांच से छह दिन में टेंट सिटी बनकर कंप्लीट हो जाएगी।

विदेशी मेहमान रुकेंगे, सिक्योरिटी के इंतजाम रहेंगे जानकारी के मुताबिक, दोनों जगह पर 50-50 टेंट की सिटी डेवलप की जा रही है। इनमें होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं ही रहेंगी। अंदर डबल बेड, एयर कंडिशन रहेगा तो बाहर सिक्योरिटी के इंतजाम और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। 3 दिन के लिए ये टेंट सिटी बनेगी। इनमें विदेशी मेहमानों को रुकवाने का प्लान है। ताकि, वे प्रकृति भरे माहौल में रहे। टेंट सिटी से समिट स्थल तक लाने ले जाने के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

अब तक 17 हजार रजिस्ट्रेशन जानकारी के मुताबिक, समिट के लिए अब तक करीब 17 हजार उद्योगपति अपने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनमें प्रदेश, देश और विदेश के उद्योगपति भी शामिल हैं। 12 फरवरी तक ये रजिस्ट्रेशन होंगे। ऐसे में 3 से 5 हजार रजिस्ट्रेशन होने का अनुमान और है।

ऑन स्पॉट भी होंगे रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी को उद्घाटन सत्र के दिन भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी पार्क में काउंटर बनेंगे। यही से ऐसे मेहमानों के दूसरे कार्ड भी जाएंगे, जो लाना भूल गए हों।

20 हजार मेहमानों का मैन्यू फाइनल जानकारी के मुताबिक, समिट में भोजन के मैन्यू को अंतिम रूप दे दिया गया है। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम दो दिन में 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था करेंगा। फूड पैकेट की भी व्यवस्था की गई है। असल में सरकार ने पर्यटन निगम के अलावा ताज फ्रंट और मेरियट आफ कोर्टयार्ड से मैन्यू मांगा गया था। इनमें पर्यटन निगम के मैन्यू को फाइनल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.