सौभाग्य योजना में फंसे 102 इंजीनियर

Updated on 28-10-2021 11:49 PM

भोपाल बिजली घरों में पहुंचाए बगैर ही बिल पास करवाने से जुड़ी धांधली में पूर्व क्षेत्र कंपनी के 102 इंजीनियर जांच दायरे में हैं। इन सभी की विभागीय जांच हो रही है। इसमें मंडला जिले के 12 इंजीनियर को आरोप पत्र जारी हो चुका है जिसमें चार को कंपनी के बर्खास्त कर दिया है। अब बाकी के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। सौभाग्य योजना में पूर्व क्षेत्र कंपनी में करीब 40 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बडी जांच में सामने आई है। जिसकी विभागीय जांच करवाई जा रही है। अभी सिर्फ मंडला जिले की विभागीय जांच पूरी हुई है। इसमें अभी कई और इंजीनियरों के बर्खास्त होने का आदेश जारी किया जाना है।

प्रधानमंत्री हर घर सहज बिजली योजना में साल 2018 में कार्य हुआ। उस दौरान तेजी से कार्य करने के लिए कई जिलों में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। बिना कार्य का अवलोकन किए ही ठेकेदारों को भुगतान हुआ है। इस मामले की जांच में कई जगह ऐसी अफसरों को मिली जहां बिजली पहुंची ही नहीं है लेकिन कागजों में मकान रोशन हो चुके हैं। यहीं नहीं ट्रांसफार्मर,लाइन,पोल को लेकर भी खूब गड़बडी हुई। जबलपुर के मंडला, डिंडौरी के अलावा, सतना, सिंगरौली, देवरी सागर, रीवा और सीधी जिले में सौभाग्य योजना की गड़बडी मिली है। इन सभी जिलों में उस वक्त् कार्यरत अधीक्षण यंत्री,कार्यपालन अभियंता,सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ जांच चल रही है।

12 को जारी हुए आरोप पत्र

मंडला जिले में 18 इंजीनियरों के खिलाफ जांच जारी है। इसमें तत्कालीन अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन अभियंता के अलावा सहायक अभियंता और कनष्ठि अभियंता शामिल है। पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक ने चार कनिष्ठ अभियंता शिव कीर्ति शुक्ला, उगेश धुर्वे,दिनेश अहिरवार और रामनिवास आदिवासी को बर्खास्त कर दिया गया है। कंपनी जल्द बाकी बचे और भी इजीनियरों को बर्खास्तगी के आदेश जारी करने जा रही है।

रीवा की जांच जारी

रीवा जिले में अभी जांच का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक 79 इंजीनियरों को ही फिलहाल जांच के दायरे में रखा गया है। रीवा के इसके अतिरिक्त है जिन्हें मिलाकर ही संख्या 102 पर पहुंच रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.