CBI चीफ बनकर ठगी का जाल रचता था 10वीं पास, Digital Arrest की धमकी से उड़ाए करोड़ों

Updated on 11-07-2025 01:35 PM
भोपाल। डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) का भय दिखाकर साइबर ठगी का आरोपित ऐशबाग भोपाल का रहने वाले राजा सेन उर्फ रियो को शाहजहांपुर यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल का यह युवक साइबर ठगी के दौरान खुद को सीबीआई चीफ बताकर लोगों को जेल भेजने के लिए धमकाता था। वह भोपाल की ऐशबाग कॉलोनी का रहने वाला है। 10वीं पास करने के बाद उसने पढ़ाई नहीं की। कुछ वर्षों से ठग गिरोह के संपर्क में आया तो फर्जी सीबीआई चीफ बनकर वीडियो कॉल पर रौब दिखाने लगा।

ठगों का सरगना 20 प्रतिशत कमीशन भेजता था

इसके बाद ठगों का सरगना उसे 20 प्रतिशत कमीशन भेजता था। वह रामचंद्र मिशन आश्रम के संस्थापक बाबूजी रामचंद्र जी महाराज के पौत्र शरदचंद से छह मई को एक करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। उन्हें डिजिटल अरेस्ट बताकर एक करंट अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। उनसे ठगी में शामिल सात सदस्यों को एक जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर ऐशबाग भोपाल का राजा सेन की संलिप्तता पता चली। वह टेलीग्राम ग्रुपों के जरिये ठग गिरोह से जुड़ा था।

रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाते थे

उनके लिए करंट एवं कॉरपोरेट अकाउंट की व्यवस्था करता था। इसके बाद गिरोह का एक सदस्य अचानक किसी को फोन लगाता। वह बातों में फंसने लगता तो गिरोह के अन्य सदस्य सीबीआई चीफ, कस्टम अधिकारी, पुलिस अधिकारी आदि भूमिकाओं में आकर रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाते थे। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस एक आरोपित तक पहुंची, जिसके बाद सिरे जुड़ते गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। धनराशि बरामदगी से लेकर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर जल्द पूरे गिरोह का राजफाश कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.