11 आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन

Updated on 31-12-2021 05:50 PM

भोपाल मप्र कैडर के आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मप्र में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के 9 पद भी स्वीकृत कर दिए हैं। अब भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर सहित चार अफसरों के प्रमोशन इस पद पर प्रमोशन मिल जाएगा।

वर्तमान में एडीजी का एक भी पद खाली नहीं होने के कारण डीपीसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि केंद्र से पदों की मंजूरी मिलने के बाद इन अफसरों को प्रमोट किया जाए। अब शिवराज कैबिनेट में पदों की मंजूरी मिलते ही चारों अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी हो जाएगा।

गुरुवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान डॉ. राजेश राजौरा बतौर सदस्य मौजूद रहे। बैठक में 11 अफसरों को प्रमोशन देने का निर्णय हुआ। 1997 बैच के अफसरों भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आईजी बीएसएफ सोलोमन यश के मिंज को प्रमोशन के लिए फिट पाया गया, लेकिन एडीजी का पद उपलब्ध होने के बाद प्रमोशन देने पर सहमति दी गई।

गृह विभाग के मुताबिक डीपीसी में 1997 बैच के अलावा 2004 बैच आईजी, 2008 बैच डीआईजी और 2009 बैच के अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड पर प्रमोशन देने पर विचार किया गया। 2004 बैच के डीआईजी सीआईडी गौरव राजपूत, प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में पदस्थ संजय कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली और भोपाल ग्रामीण डीआईजी संजय तिवारी 1 जनवरी 2022 को आईजी के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। 2008 बैच के आईपीएस मुरैना एसपी ललित शाक्यवार और प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पदस्थ जयदेवन और शियास को डीआईजी रैंक मिल जाएगा। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि 2009 बैच के दो अफसरों अनीता मालवीय और साकेत पांडे को विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं होने के कारण सिलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन नहीं दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.