भोपाल के मोतीनगर में 110 दुकानें तोड़ीं:तीन लेयर बैरिकेडिंग, प्रशासनिक अमला समेत 1000 पुलिसकर्मी तैनात; 384 मकान भी ढहाएंगे

Updated on 09-02-2025 12:14 PM

भोपाल की मोतीनगर बस्ती में रविवार सुबह 5 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। सुबह 10.30 बजे तक 110 दुकानों को तोड़ दिया गया है। अब इनका मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस ने चारों तरफ से एक किमी दूर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही में रोक पर लगा रखी है।

सुभाषनगर ब्रिज को भी बंद कर दिया है। मीडिया को भी इलाके में जाने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई के दौरान 10 जेसीबी, 2 बड़ी पोकलेन, 25 डंपर, 10 ट्रैक्टर ट्राली, 50 लोडिंग गाड़ियां लगाई गई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और रेलवे के करीब 1000 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

इधर, विरोध और हंगामे को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके घर में नजरबंद कर किया है। जानकारी के मुताबिक करीब 2 घंटे से कई पुलिसकर्मी शुक्ला के घर पर मौजूद हैं।

दरअसल, सुभाषनगर ब्रिज की थर्ड लेन के लिए यहां के 384 मकान और 110 दुकानों को तोड़ा जा रहा है। दुकानें हटा दी गई हैं। आगामी दिनों में मकानों को तोड़ा जाएगा। वहीं इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। ऐसे में हंगामा होने की संभावना है। इसलिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

बता दें कि 6 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया था। अफसरों की समझाइश के बाद कई दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया था।

सुभाषनगर ब्रिज को भी बंद किया कार्यवाही के दौरान सुभाष नगर आरओबी को भी बंद कर दिया गया। अधिकारियों को डर था कि कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति बन सकती हैं। ऐसे में ब्रिज के ऊपर से भी पत्थरबाजी होने की संभावना थी। इसलिए दोनों ओर से ब्रिज पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए।

मोती नगर बस्ती के पास में ही एक मैरिज गार्डन भी है। यहां आज सगाई का कार्यक्रम भी है। लड़की पक्ष के लोग बाहर पहुंचे हैं। इसलिए उनकी गाड़ियां बैरिकेडिंग के पास में ही रुकवा दी। पुलिस इन्हें अपने साथ मैरिज गार्डन तक लेकर गई। साथ आए कैमरामैन की भी जांच की गई। उसके बाद ही आगे जाने दिया गया।

ऐसी है प्रशासन की व्यवस्था

रचनानगर, रायसेन रोड, सुभाष नगर और पुल बोगदा की तरफ बैरिकेडिंग की गई है। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

बैरिकेडिंग तीन लेयर पर की गई है

सुभाष नगर ब्रिज के दोनों तरफ पुलिस तैनात है। ब्रिज के ऊपर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान 4 एसडीएम, 4 तहसीलदार, 10 नायब तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक, 50 पटवारी, 50 कोटवार तैनात किए गए हैं।

200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इनकी ड्यूटी लगाई गई

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को कार्रवाई के लिए एसडीएम एलके खरे, डॉ. अर्चना रावत, रविशंकर राय और रवीश श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई। चार तहसीलदार आलोक पारे, कुनाल राउत, दिलीपकुमार चौराया और चंद्रकुमार ताम्रकार समेत 10 नायब तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक, 50 पटवारी और 50 कोटवारों को भी तैनात किया गया है।

बस्ती को हटाने का विरोध कर रहे थे शुक्ला मोतीनगर बस्ती को हटाए जाने का विरोध कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला लगातार कर रहे थे। वे कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन भी दे चुके थे। अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी विरोध किया था। इसके चलते ही शुक्ला को नजरबंद किया गया है।

4 फरवरी को ही होनी थी कार्रवाई बता दें कि 4 फरवरी तक बस्ती खाने करने का समय था, लेकिन पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। दो दिन तक कार्रवाई अटकी रही। फिर अगले 2 दिन तक लोगों ने स्वेच्छा से सामान हटाना शुरू कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.