भोपाल में 11569 अधिकारी -कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

Updated on 11-11-2023 01:14 PM
भोपाल। जिले में सात सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दल और चुनाव कार्य के लिए लगभग 17 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस वजह से 17 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया से पहले इनके द्वारा डाक मतपत्र से मतदान कराया गया है। अब तक कुल 11 हजार 569 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदान कर दिया है।

शुक्रवार को 1816 पुलिसकर्मियों ने डाला वोट

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों के मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार को लाल परेड मैदान में आयोजित की गई। अंतिम दिन कुल एक हजार 348 कर्मचारियों ने और एक हजार 816 पुलिस कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। इस तरह अब तक कुल मिलाकर सात हजार 650 कर्मचारियों और तीन हजार 919 पुलिस के कर्मचारियों द्वारा मतदान किया है।

2422 बुजुर्गों, दिव्यागों ने घर से किया मतदान

वहीं घर-घर से मतदान प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को एक भी मतदान नहीं हुआ है। अब तक 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग कुल दो हजार 422 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भोपाल जिले के जिन कर्मचारियों की अन्य जिलों में ड्यूटी लगी है। उनसे भी डाक मतपत्र से मतदान कराया जा रहा है।इसके लिए मतदान दल द्वारा जिले में भेजकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.