भोपाल जिले में 41 दिन में जुड़े 1,19,604 मतदाता, अब बनेंगे 15 नये मतदान केंद्र

Updated on 19-10-2023 12:26 PM
भोपाल। जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एक अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। इस दौरान सातों विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक लाख 19 हजार 604 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस पुनरीक्षण के दौरान जिले के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई है। इसी वजह से अब जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्वाचन आयोग को 15 नये मतदान केंद्र बनाने की अनुमति लेने के लिए पत्र लिखा है। ऐसे में अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 2034 से बढ़कर 2049 हो जाएगी।


पुनरीक्षण के दौरान 169 केंद्रों के बदल गए मतदाता

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले के 169 मतदान केंद्रों के मतदाताओं में बदलाव किया है। इन मतदाताओं को इधर-उधर शिफ्ट किया गया है। इसमें नये मतदान केंद्र, भवन परिवर्तित, मतदाता शिफ्टिंग शामिल हैं। इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान केंद्रों में हुए बदलाव की जानकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दे दी गई है। मतदाता चुनाव के पहले ही अपने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

एक केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता नहीं होना चाहिए

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1500 मतदाता होना चाहिए, लेकिन नाम जोड़ने और काटने के अभियान के तहत कुछ केंद्रों पर यह संख्या अधिक हो गई है। वहीं सात मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम होने से उनको खत्म कर दिया गया है जबकि 21 नये मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसी तरह 67 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में थे, उनके मतदाता भी दूसरे केंद्रों पर शिफ्ट किए गए हैं। इस तरह 74 अन्य केंद्रों के मतदाताओं को भी यहां से वहां किया गया है।

इन मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता

हुजूर विधानसभा क्षेत्र

नयापुरा - 1548

बर्रई स्प्रिंग वैली स्कूल - 1540

हिनोतिया कंफर्ट स्कूल - 1548

बर्रई सेंट फ्रांसिस कटारा - 1556

आदमपुर छावनी माध्यमिक शाला - 1631

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

मतदान केंद्र का नाम - मतदाता संख्या

शासकीय मा.शा मालीखेड़ी - 1618

शासकीय मा.शा खेजड़ा - 1635

बावड़िया कला - 1555

सलैया हायर सेकंडरी बावड़िया - 1551

दक्षिण- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र

बरखेड़ी कला कोपल हाइ सेकंडरी - 1674

पुलिस पब्लिक स्कूल नेहरू नगर - 1596

मध्य विधानसभा क्षेत्र

राज्य विपणन संघ जहांगीराबाद - 1563

बरखेड़ी लक्ष्मीगंज मंडी - 1597

मतदान केंद्रों की विधानसभावार संख्या

विधानसभा - मतदान केंद्र

गोविंदपुरा - 369

हुजूर - 343

नरेला - 330

बैरसिया - 270

मध्य - 243

उत्तर - 246

दक्षिण -पश्चिम - 233

कुल - 2034

इनका कहना है

सवा महीने चले मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इससे कुछ केंद्रों पर नियमानुसार 1500 से अधिक मतदाता हो गए हैं, जिससे नये मतदान केंद्र बनाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। जल्द ही केंद्रों की संख्या बढ़कर 2049 होगी।

- आशीष सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.