11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह से कर रहा था शारीरिक शोषण

Updated on 06-09-2023 12:16 PM
भोपाल। मिसरोद इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपित उसे स्कूल से घुमाने के बहाने लेकर गया और बाद में दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर दो माह तक उसका दैहिक शोषण भी किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता घर से भाग गई और 'गौरवी' संस्था के संपर्क में आई। 'गौरवी' की टीम ने जब पीड़िता को समझा-बुझाकर पूछताछ की, तब उसने अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बताया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक नर्मदापुरम रोड पर एक कालोनी में नाबालिग अपने स्वजनों के साथ रहती है।वह जून के महीने में अपनी मां की सहेली के घर गई थी, जहां पर उसकी उसकी पहचान आरोपित विमलेश से हुई थी।बाद में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। जुलाई 2023 को आरोपित छात्रा के स्कूल पहुंच गया, जहां से उसे वह घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और आशिमा माल घुमाने के बाद दोस्त के कमरे पर ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद आरोपित ने पीडि़ता को उसके घर पर भी छोडा और उसे धमकी दी कि उसका अश्लील वीडियो उसने बना लिया है, अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर देगा। इसके बाद आरोपित ने उसकी मर्जी के खिलाफ दो बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दैहिक शोषण भी किया। जब पीडिता की मां को घटनाक्रम की जानकारी हुई तो मां ने बेटी को डांट दिया। उसके बाद छात्रा घर छोड़कर आरोपित के रिश्तेदार के घर पहुंच गई। लड़की अपने घर नहीं जाना जा रही थी तो रिश्तेदार ने उसके बारे में गौरवी संस्था से संपर्क किया तथा छात्रा को संस्था की महिला प्रतिनिधियों के साथ भेज दिया। संस्था ने जब उसकी परामर्श की तो छात्रा ने ज्यादती की बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत मिसरोद थाने में कर दी गई। आरोपित एक निजी कंपनी में मैनजर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.