यूनियन कार्बाइड का 337 टन जहरीला कचरा लेकर 12 कंटेनर पहुंचे पीथमपुर की रामकी कंपनी

Updated on 02-01-2025 02:11 PM
भोपाल। यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा बुधवार रात नौ बजे 12 कंटेनरों में भरकर धार जिले के पीथमपुर के लिए रवाना किया गया था। अल सुबह 4.30 बजे ये कंटेनर पीथमपुर की रामकी कंपनी पहुंचे। यहां इस कचरे को जलाया जाएगा।कंटेनर के लिए भोपाल से पीथमपुर तक 250 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया था, जिसमें जगह-जगह पुलिस तैनात रही। भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए यह कंटेनर पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी पहुंचे।

कंटेनरों के साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि टीमों के वाहन भी साथ रहे। इस तरह करीब 18 वाहन शामिल थे। इस कचरे को कंटेनरों में लोडिंग के काम में डेढ़ सौ मजदूरों ने 15 शिफ्ट में काम करके कचरे को कंटेनरों में अपलोड कराया है।

  • इसके बाद कचरे को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज किया जाएगा। मंगलवार को ही कचरा पैकिंग का काम पूरा कर लिया गया था। इसके बाद जेसीबी की मदद से कंटेनरों में जंबो बैग्स को लोड किया गया।
  • कचरा भरने के बाद कंटेनरों को एयर टाइट पैक किया गया है ताकि कचरा हवा के संपर्क में न आए। हालांकि मंगलवार से ही कंटेनरों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
  • मंगलवार को 31 दिसंबर होने की वजह से कचरे को नहीं ले जाया जा सका। जिसके बाद बुधवार रात नौ बजे कंटेनरों को रवाना किया गया।
  • एक कंटेनर में एवरेज 30 टन कचरा भरा गया है। यह कचरा फेक्ट्री के अंदर रखा था, जिसे खास जंबो बैग में पैक किया गया है। ये एचडीपीई नान रिएक्टिव लाइनर के बने हैं।
  • इनमें मटेरियल में कई रिएक्शन नहीं हो सकता। 12 कंटेनर में पांच अलग-अलग तरह का कचरा यूका परिसर में बिखरे हुए कचरे को इकट्ठा करने के साथ उस समय परिसर की मिट्टी को भी इकट्ठा किया गया।
  • यूका में बनने वाले कीटनाशक के लिए एक रिएक्टर था। रिएक्टर में बचे केमिकल को भी एकत्रित किया गया है।
  • यूका जिस कीटनाशक का उत्पादन करता था। उसका नाम सीवन था। यह बचा हुआ कीटनाशक भी कचरे में मौजूद है।
  • जिस एमआईसी गैस के प्लांट से रिसाव हुआ था, वह नेफ्थाल से बनाई जाती थी। परिसर में बड़ी मात्रा में यह नेफ्थाल भी था।
  • कीटनाशक बनाने की प्रक्रिया रुकने के कारण प्रोसेस के बीच में बचा हुआ केमिकल भी कचरे के साथ ले जाया गया है। पीथमपुर के लिए यह रास्ता पकड़ा हर कंटेनर का एक यूनिक नंबर बनाया गया है।
  • ये ट्रक कंटेनर जिस रूट से निकले उसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। ट्रैफिक रोकने की जिम्मेदारी भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई थी।
  • करोंद मंडी होते हुए बेस्ट प्राइज तिराहा, करोंद चौराहा, गांधी नगर, मुबारकपुर, सीहोर नाका होते हुए इंदौर भेजे गए।
  • यह रूट इसलिए चुना गया है, क्योंकि रात के समय इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव कम रहता है। 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चले कचरा ले जाने वाले विशेष कंटेनर लगभग 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड तय की गई थी।
  • एक कंटेनर में दो-दो ड्राइवर को रखा गया था। इसके अलावा कंटेनर्स के साथ पुलिस सुरक्षा बल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पांस टीम भी थी।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.