गुना में एक दिन में 12 इंच बारिश, बादल फटने जैसे आसार... सेना बुलाई गई

Updated on 30-07-2025 11:59 AM
भोपाल। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 48 घंटे से अधिक समय से कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके चलते मंगलवार को गुना में बादल फटने जैसे हालात बने। यहां सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 300 मिलीमीटर (12 इंच) वर्षा दर्ज हुई।दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक के तीन घंटे में ही 169 मिमी (6.65) वर्षा हुई। प्रशासन ने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना बुलाई है। उधर रायसेन, नरसिंहपुर, भोपाल, नर्मदापुरम में भी भारी बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि बादल फटने की घटना अक्सर हिमालयी क्षेत्रों में होती है। एक घंटे में 100 मिमी. या अधिक बारिश होने को बादल फटना कहा जाता है। इसके पहले गुना में 24 घंटे में 293.4 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। यह 25 जुलाई 1958 को दर्ज हुआ था। दो जुलाई 2001 को 24 घंटे में 257 मिमी. वर्षा हो चुकी है। रात में भारी बारिश जारी रही तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

इसलिए हो रही भारी बारिश

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से लगातार बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इस वजह से कम दबाव का क्षेत्र लगातार शक्तिशाली बना हुआ है। साथ ही पूरे प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में आज स्कूल बंद

नर्मदापुरम में मंगलवार सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। वहां आज भी अवकाश है। भोपाल कलेक्टर ने भी स्कूलों में बुधवार को अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा रायसेन, विदिशा, गुना, सीहोर और अशोक नगर में भी बुधवार को स्कूल बंद हैं।

बड़ा तालाब भरने के लिए 4.8 फीट पानी की दरकार

भोपाल समेत प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का पेट भरने के लिए 4.8 फीट पानी की और दरकार है। बड़े तालाब का कुल भराव क्षमता 1666.80 फीट है, जबकि वर्तमान में 1662.00 फीट तक पहुंच चुका है।

कलियासोत डैम की कुल भराव क्षमता 505.67 मीटर है, यह 502.80 मीटर पर पहुंच चुका है। वहीं केरवा डैम की कुल भराव क्षमता 509.93 मीटर है, वर्तमान में यह 504.14 मीटर पहुंच गया है। कोलार डैम की कुल भराव क्षमता 462.20 मीटर है, जो फिलहाल 455.05 मीटर पर पहुंच चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.