प्रदेश में मिले 12 नए कोरोना मरीज, नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान शुरू

Updated on 03-12-2021 09:46 PM

 भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए केस आए हैं, वहीं 8 लोग स्वस्थ हुए है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 128 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। यह जानकारी कल  प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने दी। डा नरोत्तम मिश्रा के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के गायब होने की खबर पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों की जो सूची भेजी है उसमें 70 लोगों से संपर्क कर लिया गया है। शेष अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा जोकि आसपास के जिलोंसे है।

 मास्क के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस 'नो मास्क-नो मूवमेंट' अभियान चलाएगी। तीन दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिसकर्मी लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विनम्रता के साथ निवेदन करेगी। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन और तीसरी लहर की आशंका के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के सरोजनी नायडू कालेज से नो मास्क नो मूवमेंट की शुरुआत की।

इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए खुद भी जागरूक होना चाहिए और सरकार भी लगातार समीक्षा और प्रयास कर रही है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सके। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है। इसी कारण आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के घटक दल उसका साथ छोड़ कर जा रहे हैं।

बुआ साथ, बबुआ साथ, ममता दीदी साथ, शरद पवार साथ। फिर भी कपिल सिब्बल कांग्रेस को यूपीए की आत्मा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सारे दल साथ छोड़ रहे हैं, तो बिना शरीर के येआत्माअब 'प्रेतात्मा' बन कर ही घूमेगी। ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान कर देश और रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है। ममता दीदी सिद्धि विनायक जा रही हैं, कमलनाथ जी हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, केजरीवाल जी तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं, राहुल जी कश्मीरी पंडित बन रहे हैं। देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए?गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि यूपीए में कई ऐसे लोग है जो भारत बदनाम, सेना बदनाम, वैक्सीन बदनाम के नारे लगाते घूमते हैं और हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.