12 हजार लोगों ने कराया पंजीयन, तीन हजार तक बढ़ेगी संख्या

Updated on 27-05-2024 01:56 PM
भोपाल। पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो जाएगी। 19 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के लिए शहर के अब तक 12 हजार लोग आनलाइन व आफलाइन पंजीयन करा चुके हैं। साथ ही तय डाक्टरों से चिकित्सा प्रमाण पत्र ले रहे हैं। अब यात्रा का ठीक एक माह का समय बचा है। 26 जून से यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा। अभी अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले लोग लगातार राजधानी के न्यू मार्केट स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैक और पीएनबी बैंक में पंजीयन करा रहे हैं। इससे आगामी कुछ दिनों में तीन हजार तक पंजीयन और हो सकते हैं। इस तरह इस बार 15 हजार तक तक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर सकते हैं। अब तकअब तक यात्रा के लिए पांच अगस्त तक की अधिकांश तारीखोंं पर पंजीयन पूरे हो गए हैं। अभी पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। अमरनाथ यात्रियों ने यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जून के आखिरी सप्ताह से जत्थों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। राजधानी सहित प्रदेशभर के बैंक में पंजीयन जारी है, और जो भी यात्री आ रहे हैं, उनका पंजीयन करा रहे हैं। पंजीयन लगातार जारी रहेगा।ओम शिव शक्ति सेवा मंडल बना रहा चार कंट्रोल रूम

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की लोकेशन पता रखने के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल चार स्थानों पर कंट्रोल रूम खोलेगा। खास बात यह है कि मंडल पहली बार एक साथ चार कंट्रोल रूम बनाएगा। इसमें जहां मुख्य कंट्रोल रूम मंडल रायसेन रोड स्थित गोविंद गार्डन कार्यालय में रहेगा, जबकि तीन कंट्रोल रूम अमरनाथ यात्रा मार्ग में रहेंगे। इनमें एक जम्मू कश्मीर में रविदास मंदिर, दूसरा बालटाल में डोमेल गेट के पास और तीसरा चंदनबाड़ी में खोला जाएगा। इन चारों जगह कार्यकर्ता 24 घंटे तैनात रहेंगे। इन सभी के पास मंडल के माध्यम से गए जत्थों में शामिल यात्रियों और उनके परिजनों के नाम, पते, फोन और मोबाइल नंबर आदि की सूची रहेगी। अगर किसी तरह की कोई प्राकृतिक आपदा आदि आती है,तो अमरनाथ यात्रियों का संपर्क अपने परिजनों से आसानी से हो सकेगा।

बालटाल मार्ग पर रहेगी एंबुलेंस की सुविधा

मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इन सभी यात्रियों के अलग से आई कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। अभी 500 लोगों के नाम, पते और मिल चुके हैं। बाकी की भी जानकारी ली जा रही है। इस बार बालटाल मार्ग पर यात्रियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। इससे यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.