भोपाल में 1200 कर्मचारी करेंगे मतों की गणना, पहले दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का आएगा परिणाम

Updated on 23-11-2023 01:14 PM
भोपाल। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सात विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मतगणना के लिए एक हजार 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है । इनको जल्द ही दो चरणों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सबसे पहले दक्षिण-पश्चिम और फिर उत्तर व मध्य विधानसभा क्षेत्र के परिणाम आएंगे।

पहले इन मतों की होगी गिनती

मतगणना की शुरुआत दिव्यांग और बुजुर्ग व डाक मतपत्रों की गिनती से होगी। इनके लिए एक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार टेबल लगाई जाएंगी। इनकी गिनती के बाद सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि इस बार सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 96 प्रत्याशी मैदान में थे।

मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14-14 टेबलें

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती इन टेबलों पर होगी। इससे एक बार में 14 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों का पता चलेगा। इस तरह विधानसभा के मतदान केंद्रों के हिसाब से चरण होंगे। कुल मतदान केंद्र और डाक मतपत्र की गिनती के बाद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी कुल मतों का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। जिससे प्रत्याशी को मिले मतों के हिसाब से हार-जीत का फैसला होगा। बता दें की जिला जेल के स्ट्रांग रूम में तीन दिसंबर रविवार को सुबह आठ बजे से दो हजार 49 ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी।

इन दो दिनों में दिया जा सकता है प्रशिक्षण

जिले के सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, नरेला, उत्तर,मध्य, गोविंदपुरा,दक्षिण-पश्चिम और हुजूर के ईवीएम मतों की गणना एक हजार 200 कर्मचारियों से कराई जाएगी। इससे पहले इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 26 नवंबर ओर दूसरा 30 नवंबर को दिया जा सकता है। समन्वय भवन और माडल स्कूल में दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाने की तैयारी है। दोनों ही सत्रों में 600-600 कर्मचारी शामिल होंगे। यहां पर मास्टर ट्रेनर्स कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी हर जानकारी देंगे।

सात विधानसभा क्षेत्र के 2049 मतदान केंद्रों के मतों की होगी गणना

विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र - चरण

गोविंदपुरा - 373 - 27

बैरसिया - 270 - 20

उत्तर - 246 - 18

नरेला - 332 - 24

दक्षिण-पश्चिम - 235 - 17

मध्य - 245 - 18

हुजूर - 348 - 25

इनका कहना है

जिला जेल में तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पहले डाक मतपत्र और दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

                                                                - आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.