सुनसान इलाके में ले जाकर 12वीं की छात्रा से दुष्‍कर्म

Updated on 24-07-2023 03:49 PM
भोपाल। अरेरा हिल्स इलाके में बिरला मंदिर के पास एक 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 12वीं की छात्रा है। आरोपित से तीन साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे प्रेम का इजहार कर शादी का झांसा भी दिया था। इस दौरान आरोपित ने छात्रा को घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना की। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश जारी है।

अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद में रहने वाली 18 वर्षीय युवती 12वीं की छात्रा है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित विजय यादव से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। आरोपित ने युवती के समक्ष प्रेम का इजहार भी किया था और उससे शादी करने की बात कहकर उसे झांसे में ले लिया था। 13 जुलाई को वह उसे अरेरा हिल्स पर एक मंदिर के सामने झाडि़यों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित ने उससे सभी संपर्क खत्म कर दिए थे। इस दौरान युवती ने कई बार उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.