मध्य प्रदेश में 13 लाख पथ विक्रेता हुए आत्मनिर्भर, फिर से स्थापित हुआ व्यवसाय

Updated on 12-03-2024 11:29 AM

भोपाल। कोरोना महामारी के समय जब सब-कुछ बंद था, तब सबसे बड़ा संकट उस वर्ग पर आया जो फुटपाथ पर दुकान लगाकर या फेरी लगाकर जीवनयापन करता था। इन्हें फिर अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना प्रारंभ की। यह केवल शहरी क्षेत्रों के लिए थी, लेकिन संकट ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम नहीं था। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना लागू की।

इन दोनों योजनाओं से अब तक मध्य प्रदेश के लगभग 13 लाख पथ विक्रेताओं ने स्वयं का व्यवसाय पुन: स्थापित किया। हाल ही में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने रोजगार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 67 हजार 166 हितग्राहियों को 113 करोड़ 44 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र जारी किए। यह राशि बिना ब्याज के दी जा रही है और वापस लौटाने पर फिर ऋण लेने की पात्रता है।

कोरोना महामारी में बुरी तरह प्रभावित हो चुके पथ विक्रेताओं के कारोबार को फिर स्थापित करने के लिए राशि की आवश्यकता थी। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने बिना ब्याज के बैंकों से कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू की। इसमें एक वर्ष की अवधि के लिए बिना किसी गारंटी के दस हजार रुपये दिए जाते हैं।

समय पर इस राशि का भुगतान करने पर बीस और फिर पचास हजार रुपये तक उपलब्ध कराने का प्रविधान है। प्रदेश में अब तक आठ लाख से अधिक शहरी पथ विक्रेताओं को 1800 करोड़ रुपये का ऋण दिलाया जा चुका है।

उल्लेखनीय बात यह है कि केंद्र सरकार ने योजना के पहले चरण में मध्य प्रदेश को 31 मार्च 2023 तक पांच लाख 20 हजार पथ विक्रेताओं को लाभ देने का लक्ष्य दिया था, जिसे नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने ढाई माह पूर्व जनवरी में ही प्राप्त कर पांच लाख 20 हजार 187 पथ विक्रेताओं को 10-10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त कार्यशील ऋण दे दी। दूसरे चरण में एक लाख 23 हजार 261 आवेदकों को 20-20 हजार रुपये और तीसरे चरण में चार हजार 503 आवेदकों को 50-50 हजार रुपये का ऋण उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराया गया।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना के पात्र आवेदक 14 लाख 19 हजार 799 हैं। इनमें से 11 लाख 75 हजार 560 को तीन चरणों में लाभांवित किया जा चुका है। एक फरवरी 2024 को ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 67 हजार 166 हितग्राहियों को 113 करोड़ 44 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह हो रहा है कि पथ विक्रेता अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं। जिन्हें पहले दस हजार रुपये मिले थे, उन्होंने उसे जमा बीस से लेकर 50 हजार रुपये तक का ऋण ले लिया है। इससे जहां पथ विक्रेता आत्मनिर्भर हुए, वहीं प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं।

साढ़े तीन लाख से अधिक ग्रामीण पथ विक्रेताओं को मिला लाभ

जुलाई 2020 से प्रदेश सरकार ने अपने बजट से ग्रामीण क्षेत्रों के पथ विक्रेताओं को फिर से पैरों पर खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने केंद्र सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ-विक्रेता योजना लागू की थी। इसमें भी दस हजार रुपये तक बैंकों से ऋण दिलाने का प्रविधान है। योजना में अब तक तीन लाख 38 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित हो चुके हैं।

बैंकों से समय पर स्वीकृत हो प्रकरण, राशि भी हो वापस

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना निश्चित तौर पर अच्छी है पर बैंकों से प्रकरण समय पर स्वीकृत होना चाहिए। इसको लेकर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में भी कई बार बात उठ चुकी है। वहीं, बैंक प्रबंधन समय पर ऋण नहीं लौटने से परेशान हैं।

दरअसल, सरकार की गारंटी पर बैंक ऋण तो दे देते हैं पर जब राशि समय पर वापस नहीं मिलती है तो आगे प्रकरण स्वीकृत करने में परेशानी आती है। यही कारण है कि सरकार भी नियमित ऋण वापसी के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित करती है ताकि क्रम बना रहे है और जरूरतमंद को सहायता मिलती रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.