लोकार्पण से पहले ही उखड़ने लगा 134 किमी लंबा उज्जैन-झालावाड़ रोड

Updated on 12-07-2023 12:58 PM

उज्जैन । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा निर्माणाधीन 134 किलोमीटर लंबा उज्जैन-आगर-झालावाड़ रोड लोकार्पण से पहले ही उखड़ने लगा है। अपडाउनर्स का कहना है कि मार्ग पहली बरसात भी नहीं झेल पा रहा। ये घटिया निर्माण और एनएचएआइ की मानीटरिंग में लापरवाही का नतीजा है। सरफेस उखड़ने से सड़क पर फैली गिट्टी-चूरी के कारण बाइक वालों का बैलेंस बिगड़ रहा। कुछ तो स्लिप होकर दुर्घटना के शिकार भी हो रहे। मामले में ‘नईदुनिया’ ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एनएचएआइ के परियोजना निदेशक एमएल पूर्बिया से इस स्थिति को लेकर सवाल किया पर जवाब नहीं मिला।

रोड़ चौड़ा करने का काम समय सीमा में पिछड़ गया

राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 552- जी के नाम से पहचाने जाने वाले उज्जैन-आगर-झालावाड़ रोड को 10 मीटर चौड़ा करने का कार्य समय सीमा से पिछड़ गया है। अनुबंध अनुसार एनएचएआइ से अनुबंधित ठेकेदार फर्म मुंबई की जीएचवी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दो वर्ष की अवधि में प्रोजेक्ट पूरा करके देना था, मगर ऐसा न हो सका। इसके कई कारण रहे। मुख्य कारण, कुछ महीने पहले प्रोजेक्ट में एक बड़ा संशोधन कर दिया जाना है। संशोधन ये कि उज्जैन शहर की सीमा (आगर रोड नाका नंबर पांच) से घोंसला तक 27 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा।

प्रोजेक्ट पूरा होने पर टोल वसूली होगी शुरू

संशोधन अनुरूप काम शुरू हुआ। एनएचआइ ने प्रोजेक्ट की लागत भी 346 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 390 करोड़ रुपये कर दी। कंपनी पर अनुबंधित अवधि में ही काम पूरा करने का दबाव बनाया गया, पर समयावधि में काम पूरा न हो पाया। वर्तमान में आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से नाका नंबर-5 तक मार्ग का एक हिस्सा बन गया है। दूसरे हिस्से में काम जारी है। दावा है कि 30 सितंबर 2023 से पहले प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पूर्ण होने के बाद मार्ग पर टोल टैक्स वसूली भी प्रारंभ हो जाएगी।

विशेषज्ञ ने ये बताई वजह

सड़क की ऊपरी सतह के टूटने, डामर से गिट्टी-चूरी अलग होकर फैलने की स्थिति के तीन मुख्य कारण होते हैं। पहला, आवश्यकता से बढ़े आकार की गिट्टी चूरी का उपयोग। दूसरा, डामर की कमी। तीसरा, सरफेस बिछाते वक्त जिस दबाव की आवश्यकता होती है, वो दबाव न पड़ना। इनमें सड़क बनाने वक्त ग्रेडेशन की मात्रा का विशेष ख्याल रखना होता है। - बीडी शर्मा, सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, पीआइयू

यह भी जानिए

- जून- 2021 में साढ़े पांच मीटर चौड़े उज्जैन-आगर- झालावाड़ मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने का काम शुरू किया था।

- मार्ग चौड़ा होने से सड़क दुर्घटना में कमी आने, समय और पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने का दावा किया जा रहा है।

- मार्ग के दोनों तरफ स्कूल-कालेज, अस्पताल, कालोनियां और उद्योग खोलने की तैयारी निवेशकों ने की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.