आलीराजपुर के काठीवाड़ा में 13.6 इंच वर्षा, झाबुआ, रतलाम समेत चार जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

Updated on 17-09-2023 03:20 PM
भोपाल। मालवा-निमाड़ में अति भारी वर्षा से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हलांकि गहरा कम दबाव का क्षेत्र कुछ कमजोर पड़ने के बाद अब राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम एवं मंदसौर जिले में अति भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बड़वानी एवं धार जिले में भी कहीं-कहीं भारी बर्षा की संभावना जताई है और आरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार-सोमवार को भी इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। शेष संभागों के जिलों में मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी।


इन इलाकों में हुई वर्षा

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 341 मिलीमीटर वर्षा काठीवाड़ा (आलीराजपुर) में हुई। इसके अलावा धार में 301.3, रतलाम में 242, खंडवा में 162, इंदौर में 144.7, खरगोन में 110, उज्जैन में 59, नर्मदापुरम में 13.6, भोपाल में 13.4, पचमढ़ी 10.2, शिवपुरी में सात, रायसेन में 6.2,ग्वालियर में 4.9, गुना में 4.2, सीधी में 2.6, बैतूल में दो, मलाजखंड में 0.6, सागर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गहरा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। वर्तमान में वह दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लगे गुजरात एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर से कम दबाव के क्षेत्र से होकर सतना, छत्तीसगढ़ होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

राजस्थान-गुजरात की ओर खिसका सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र के राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर पहुंच जाने के कारण मप्र में मानसून की गतिविधियों में अब कमी आने लगेगी। हालांकि रविवार-सोमवार को गुजरात-राजस्थान की सीमा से लगे मप्र के इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। शेष संभागों के जिलों में स्थानीय स्तर पर छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

न्यूनता की भरपाई हुई

बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 897.4 मिमी. वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य वर्षा (905.3 मिमी.) की तुलना में सिर्फ एक प्रतिशत कम है। पांच सितंबर को प्रदेश में वर्षा सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम थी।

अति भारी वर्षा वाले प्रमुख क्षेत्र (चौबीस घंटे में)

वर्षा (मिमी. में) -- क्षेत्र

341.0 -- काठीवाड़ा (आलीराजपुर)

320.4 -- जोबट(आलीराजपुर)

316.0 -- मेघनगर(झाबुआ)

301.3 -- धार

298.4 -- आलीराजपुर

293.8 -- थांदला(झाबुआ)

282.0 -- बाजना (रतलाम)

280.3 -- उदयगढ़(आलीराजपुर)

265.0 -- बदनावर(धार)

265.0 -- भाभरा(आलीराजपुर)

262.0 -- राओती (रतलाम)

261.6 -- सरदारपुर (धार)

242.0 -- रतलाम

240.1 -- झाबुआ


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.