सौरभ के साले के नाम पर 14 कंपनियां:ईडी की चार्जशीट में खुलासा; दोस्त चेतन के नाम 5 एफडी, एक में सवा दो करोड़ जमा

Updated on 11-04-2025 01:57 PM

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की हवाला कारोबारी लोकेश सदाशिवम के साथ भी बिजनेस की डील सामने आई है। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश सदाशिवम के साथ सौरभ के परिवार का बिजनेस चला है। इनके बीच मित्रता रही है। इसी के चलते सौरभ की पत्नी दिव्या तिवारी और लोकेश सदाशिवम की मां एस. कंचना ने साथ मिलकर ‘स्काई लॉक सिस्टम’ नाम से कंपनी बनाई है। यह कंपनी पैसे ठिकाने लगाने के काम में उपयोग में लाई जाती रही है।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भोपाल की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आयकर विभाग द्वारा 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरी स्थित फार्म हाउस से जो इनोवा कार 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश के साथ जब्त की गई थी, वह दिन में ही रोहित नगर से वहां ले जाकर खड़ी की गई थी।

सौरभ शर्मा के ड्राइवर प्यारेलाल केवट को सौरभ के मौसा का लड़का विनय हासवानी पायलट करते हुए वहां तक ले गया था। यह कार दोपहर बाद ढाई बजे रोहित नगर से निकली और सीधे मेंडोरी पहुंची थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सौरभ ने इस गोल्ड को खुद का होने से इनकार किया है।

3 लोग बोले- 52 किलो सोना, 11 करोड़ कैश सौरभ का है 8 अप्रैल को 18वें अपर जिला न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत में पेश किए गए चालान में ईडी ने कहा है कि आयकर विभाग की सर्चिंग में जब्त किए गए 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश को सौरभ शर्मा ने अपना नहीं होना कहा है, लेकिन प्यारेलाल केवट, विनय हासवानी और चेतन सिंह गौर के बयान के आधार पर यह सोना और कैश सौरभ का ही होना पाया गया है।

विनय ने अपने बयान में ईडी को बताया है कि उसे 19 दिसंबर 2024 को दोपहर 2.15 बजे प्यारेलाल केवट का फोन आया कि गाड़ी को सुरक्षित ठिकाने पहुंचाना है। इस पर उसने अपने निवास एनएलआईयू के पास बुलाया, लेकिन प्यारेलाल केवट ने वहां की लोकेशन की जानकारी से इनकार किया। इस पर वह ढाई बजे अपनी अमेज कार से रोहित नगर बावड़िया कलां पहुंचा। इसके बाद प्यारेलाल की इनोवा को पायलट करते हुए मेंडोरी लेकर गया।

ईडी ने इसी बयान के आधार पर कैश और ज्वेलरी सौरभ की होना बताया है। हालांकि सौरभ शर्मा ने ईडी को दिए स्टेटमेंट में कहा है कि कार चेतन गौर की है, वही इसकी जानकारी दे सकता है।

समन के बाद भी ईडी को बयान देने नहीं गया प्यारेलाल केवट ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ शर्मा का ड्राइवर मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त है। इसके लिए उसे जनवरी में दो बार समन जारी कर बयान देने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। इस मामले में सौरभ के साथ उसके मौसेरे भाई विनय हासवानी की भी भूमिका पाई गई है, जिसके चलते ये आरोपी बनाए गए हैं।

ईडी ने अनुभा तिवारी और रेखा को नहीं बनाया आरोपी ईडी की रिपोर्ट में सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी और उसके साले रोहित तिवारी की पत्नी अनुभा तिवारी को आरोपी नहीं बनाया गया है। इनके नाम वाली प्रॉपर्टी जब्त की गई है। उधर, सौरभ के साले रोहित के नाम पर 14 कम्पनियां बनी हुई हैं। इसका जिक्र भी ईडी की चार्जशीट में किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.