दूसरे जत्थे में भोपाल से 143 यात्री हज पर रवाना:जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ी

Updated on 22-05-2024 12:41 PM

भोपाल से 143 हज यात्रियों का दूसरा जत्था बुधवार सुबह जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भोपाल के एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ी। दो दिन में कुल 320 यात्री भोपाल से रवाना हुए हैं। सभी को गुलाब के फूल देकर विदा किया गया।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे हज यात्रियों को लेकर फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना हुई। जाने से पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का स्वागत किया गया। हज कमेटी के अध्यक्ष रउफ वारसी ने बताया, करीब 7 घंटे के सफर के बाद सभी हज यात्री जेद्दा पहुंच गए। भोपाल एयरपोर्ट से सभी को गुलाब के फूल दिए और विदा किया। अध्यक्ष वारसी ने बताया, भोपाल से दो दिन में 2 फ्लाइट उड़ी है। जिसमें कुल 320 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, प्रदेश के करीब 7 हजार हज यात्रियों की रवानगी 21 मई से मुंबई एयरपोर्ट से हो रही है। यह सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा।

रात में ही एयरपोर्ट पहुंच गए
दूसरे जत्थे में भी ज्यादातर हज यात्री भोपाल के ही थे। कुछ बाहर के थे, जो मंगलवार रात में ही हज हाउस में पहुंच गए। रात 2 बजे सभी हज यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। हज हाउस में यात्रियों एवं उनके साथ आने वाले परिवारजनों के लिए बैठक व्यवस्था, कूलर, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी।

भोपाल से जेद्दा के लिए उड़ी सीधी फ्लाइट

भोपाल से 177 हज यात्रियों का जत्था मंगलवार सुबह जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भोपाल से जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ी। सभी हज यात्रियों को गुलाब के फूल देकर विदा किया गया। दो दिन में कुल 380 यात्री रवाना होंगे। पहले दिन, मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे 177 यात्रियों को लेकर फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना हुई। जाने से पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का स्वागत किया गया। हज कमेटी के अध्यक्ष रउफ वारसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी को गुलाब के फूल दिए और विदा किया। अध्यक्ष वारसी ने बताया, 22 मई को भी भोपाल से फ्लाइट उड़ेगी। प्रदेश के करीब 7 हजार हज यात्रियों की रवानगी 21 मई से मुंबई एयरपोर्ट से हो रही है। यह सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.