भोपाल जिले में 150 अवैध कॉलोनियां चिह्नित, बैरसिया और नीलबड़ रोड पर सबसे अधिक

Updated on 21-05-2024 07:32 AM
 भोपाल। जिले में अवैध काॅलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अब तक जिले में लगभग 150 अवैध काॅलोनियों को चिह्नित किया जा चुका हैं। इनमें सबसे अधिक नीलबड़, कलखेड़ा, करोंद, कोलार, बैरागढ़, भाैंरी, नरसिंहगढ़ और बैरसिया रोड पर हैं। इन सभी काॅलोनियों की जानकारी एसडीएम द्वारा जुटाई जा रही है। इसके बाद इनका प्रकरण बनाकर कलेक्ट्रेट न्यायालय में पेश किया जाएगा।एसडीएम द्वारा काॅलोनियों में विकास अनुमति, डायवर्जन, टीएंडसीपी की अनुमति सहित नगर निगम की अनुमति की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैठक लेते हुए सभी एसडीएम को हिदायत दी है कि वह पटवारी हल्का स्तर पर सभी अवैध काॅलोनियों की जांच कराएं, जिससे इन काॅलोनियों में प्लाट बिक्री को रोका जा सके। इस पर एसडीएम ने काम भी शुरू कर दिया है। बैरसिया, हुजूर, कोलार, बैरागढ़, गोविंदपुरा और एमपी नगर क्षेत्र की अवैध काॅलोनियों को चिन्हित किया जा रहा है।इसके साथ ही अवैध काॅलोनी की जानकारी लगने पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

छह वर्ष पहले लगी थी नामांतरण पर रोक

छह वर्ष पहले तत्कालीन कलेक्टर डाॅ सुदाम खाडे ने अवैध काॅलोनियों में नामांतरण करने पर रोक लगाई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री वाले प्लाट का नामांतरण करने का आदेश दिया। जिसके बाद से नामांतरण शुरू कर दिए गए थे।

रजिस्ट्री पर लगी रोक तो घटेगा राजस्व

राजधानी में अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री पर रोक लगाने का यह पहला मामला है। ऐसे में शहर के आसपास काटी जा रही चार सौ से अधिक अवैध काॅलोनियों में हो रही प्लाट की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसा करने से पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री की तादाद घटने के साथ ही सरकार के राजस्व में सीधी गिरावट होगी।

इनका कहना है

जिले में अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं ।सभी एसडीएम द्वारा अवैध काॅलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है।जांच के दौरान अनुमतियां नहीं मिलने पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.