मप्र में 18 नए कोरोना पॉजिटिव

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 18 नए पॉजिटिव मिले हैं। लगातार 7वें दिन सबसे ज्यादा 8 कोरोना केस भोपाल में सामने आए हैं। इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 2-2 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। ग्वालियर में मिले संक्रमितों में से एक 48 साल का सेना का जवान है। पेट दर्द होने पर जांच कराने पर पॉजिटिव पाया गया। दूसरा 35 साल का युवक है। वह विशाखापट्टनम की ऑयल कंपनी में जॉब करता है। 20 दिन पहले ही ग्वालियर लौटा है। उसने भी पेट दर्द होने पर जांच कराई थी।

प्रदेश में 16 दिन में 245 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 16 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 110 आए हैं। यहां रोज औसतन 7 केस रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल में 15 पॉजिटिव मिले थे। इनमें 7 केस दूसरे जिले और रिपीट जांच रिपोर्ट वाले थे। इसके अलावा 16 दिन में इंदौर में 85 संक्रमित मिले हैं।

पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03 प्रतिशत हुई

प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 223 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 553 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 8 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03 प्रतिशत हो गई है। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है।

सरकार ने बनाई 3-टी रणनीति

मप्र सरकार ने नए वैरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए थ्री-टी रणनीति बनाई है। थ्री-टी यानी टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.