2024-25 के लिए महत्वपूर्ण खनिजों पर 188 परियोजनाओं को मंजूरी

Updated on 23-01-2024 12:36 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खनिजों जैसे आरईई, आरएम, ग्रेफाइट, लिथियम, वैनेडियम और पीजीई पर 188 परियोजनाओं को आज भोपाल में 63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक में मंजूरी दी गई है। यह पिछले वर्ष के लक्ष्य से 50% अधिक है। स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय खान मंत्रालय के सचिव श्री वी एल कांताराव ने की। खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री संजय लोहिया और जीएसआई के महानिदेशक श्री जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न मंत्रालयों, राज्य खनन एवं भूविज्ञान निदेशालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, निजी खनन उद्योग के प्रतिनिधियों, खनन संघों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

आगामी फील्ड सीज़न वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा हुई। आगामी वर्ष 2024-25 के दौरान जीएसआई ने वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 1055 वैज्ञानिक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। निकट भविष्य में नीलामी योग्य खनिज ब्लॉक उत्पन्न करने की क्षमता वाली 392 खनिज विकास परियोजनाएं शामिल की जायेंगी।

खनिज परियोजनाओं वाली लगभग 133 परियोजनाओं पर चर्चा हुई जिनमें खनन के लिए संभावित क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक हित में भूविज्ञान के सामाजिक लाभ वाली 111 परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

इनमें से 25 कार्यक्रम राज्य के अनुरोध/आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों पर शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर प्राकृतिक खतरों को कवर करने वाले कार्यक्रम शामिल हैं और 43 कार्यक्रम विश्वविद्यालयों/एजेंसियों के सहयोग से/आईआईटी, एनजीआरआई, डीआरडीओ, एनआरएससी-इसरो जैसे विभिन्न प्राधिकरणों के तहत लिये गये हैं । इनमें हैदराबाद विश्वविद्यालय, एएसआई, सीजीडब्ल्यूबी जल शक्ति मंत्रालय, एसजेवीएनएल, एनडब्ल्यूडीए, भारतीय रेलवे, बीआरओ और राज्य सिंचाई विभाग शामिल हैं।

बैठक में जीएसआई की एफएसपी मदों की मंजूरी, जोशीमठ टाउनशिप, चमोली जिले की भूवैज्ञानिक और भू-तकनीकी जांच पर रिपोर्ट जारी की गई। इस अवसर पर जीएसआई के अन्य महत्वपूर्ण प्रकाशनों के साथ नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का खनिज मानचित्र भी जारी किया गया।

खान सचिव और सीजीपीबी के अध्यक्ष श्री कांताराव ने खनन क्षेत्र में वैज्ञानिक एप्रोच के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जीएसआई और अन्य अन्वेषण एजेंसियों से अन्वेषण की बढ़ाने का आग्रह किया और क्रिटिकल मिनरल की खोज पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से एनएमईटी फंडिंग के माध्यम से अन्वेषण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में और ज्यादा उत्साह से काम करने का आग्रह किया।

बैठक में नेशनल जियोसाइंस डेटा रिपॉजिटरी (एनजीडीआर) पोर्टल का विवरण प्रस्तुत किया गया। श्री वी.एल. कांताराव ने "खनन और उससे आगे" विषय पर एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें जीएसआई, पीएसयू, डीएमएफ, प्रमुख खनन कंपनियां, निजी अन्वेषण एजेंसियां, स्टार्टअप, मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी उपलब्धियों को दर्शाया है।

मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल), नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), मिनरल एक्सप्लोरेशन कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) जैसे सार्वजनिक उपक्रमों ने इस प्रदर्शनी में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया। जहाँ एचसीएल, नाल्को और एचजेडएल जैसी कंपनियों ने आगंतुकों को अपने वीआर सिस्टम के माध्यम से खनन और खनिज प्रसंस्करण का अनुभव कराया, वहीं हिंडाल्को ने वीआर के माध्यम से टिकाऊ खनन की अपनी परियोजना का प्रदर्शन किया। बाल्को और टाटा स्टील ने भी हिस्सा लिया। भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने भी प्रदर्शनी देखी और खनन क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.