1920 कल्याणियों, 5000 नि:शक्तजन को 137 करोड़ की सहायता

Updated on 25-08-2023 06:33 PM

पिछले 5 सालों में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में पुर्नविवाह करने वाली 1920 कल्याणियों को 38 करोड़ 40 लाख और नि:शक्तजन विवाह सहायता योजना में 5 हजार 475 हितग्राहियों को 98 करोड़ 75 लाख की राशि दी गई। अगस्त माह के अंत में होने वाली दिव्यांग पंचायत में कल्याणी योजना हितग्राही श्रीमती रामवती यादव, श्रीमती चिया बमन को 2 लाख रूपये, नि:शक्तजन विवाह सहायता योजना में श्री शिवचरण प्रजापति एवं श्रीमती प्रीति कुमारी 2-2 लाख रूपये और श्री मुरलीधर एवं श्रीमती गीता मूरजानी को एक लाख रूपये दिये जायेंगे। वहीं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में दिव्यांग कुमारी कविता सिंह और प्रमोद को प्रांरभिक परीक्षा की तैयारी के लिए 2-2 लाख रूपये की राशि दी जायेगी।

"भैया श्री शिवराज सिंह चौहान की जितनी भी तारीफ करे कम है।" यह कहना है भोपाल की श्रीमती रामवती यादव का। हमारे लिए तो यह सरकार माई-बाप से कम नहीं है। मेरी शादी के 6 साल बाद अचानक मेरे पति के सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुँचने के पहले ही मृत्यु हो गई। छोटे-छोटे दो बच्चे थे। लगा अब जीवन में अंधेरा ही अंधेरा है। ऐसे में पेशे से मिस्त्री श्री दयाराम ने मेरे साथ पुर्नविवाह किया। मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में हमको सरकार 2 लाख रूपये देगी। इससे मैं अपनी पुन: गृहस्थी बसाऊँगी। लाड़ली बहना के 1000 रूपयों ने भी मुझको बहुत सहारा दिया है। शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति खोने वाली श्रीमती चिया बमन से सिंचाई विभाग में काम करने वाले श्री मुकेश बमन ने पुर्नविवाह किया है। श्रीमती चिया कहती है 2 लाख रूपये मेरी गृहस्थी के लिए बहुत मायने रखते हैं।

श्री शिवचरण प्रजापति एक पैर से दिव्यांग हैं। उनसे विवाह करने वाली श्रीमती प्रीति को योजना में 2 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। वहीं मुरलीधर और गीता मूरजानी दोनों ही एक पैर से विकलांग हैं। इन्हें एक लाख रूपये की राशि दी जायेगी। योजना में दम्पत्ति में दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये और एक के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये की सहायता देने का प्रावधान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.