स्मार्ट मीटर को लेकर भोपाल में 2 घंटे का सेमिनार:विरोध के बीच पहली बार अफसर बताएंगे फायदे

Updated on 11-08-2025 01:05 PM

राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही उन्हें भारी यानी ज्यादा राशि के बिल दिए जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के बीच ही बिजली कंपनी पहली बार सोमवार को स्मार्ट मीटर के फायदे बताएगी। अफसर 2 घंटे का सेमिनार कर रहे हैं। इसमें तकनीकी पहलू के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि स्मार्ट मीटर को लेकर गोविंदपुरा समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेस के साथ बीजेपी विधायक भी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद बिजली कंपनी सोमवार को 2 घंटे की कार्यशाला करने जा रही है। इसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी पहलू, उपभोक्ताओं के लाभ और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी जाएगी।

बीजेपी विधायक भी जता चुके विरोध स्मार्ट मीटर को लेकर भोपाल ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं। इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है। इस संबंध में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों से स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी राय जानी थी।

बीजेपी के 13 और कांग्रेस के 5 विधायक यानी कुल 18 विधायकों में से 8 विधायकों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन जहां परेशानी आ रही है, उसे दूर भी किया जा रहा है।

भोपाल में 25 दिन में 5 प्रदर्शन, बिजली दफ्तर का घेराव राजधानी में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। हर रोज बढ़े बिलों की ढेरों शिकायतें आ रही हैं। इसके विरोध में पिछले 25 दिन में 5 प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेसियों के साथ लोग गोविंदपुरा बिजली ऑफिस का घेराव भी कर चुके हैं। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का कहना है कि बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर के जरिए आम व्यक्ति की जेब पर डाका डालने का नया तरीका निकाला है।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध ‎किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष दानिश खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर के ‎नाम पर गरीब उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल दिए जा रहे हैं। जबरन ‎पुराना बकाया बताया जा रहा है। शहर के कई मोहल्लों और‎ गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर फ्लैक्स लगाए जाएंगे।‎​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.