कचरा ट्रांसफर स्टेशनों के लिए 20 करोड़ रुपये से होगी उपकरणों की खरीदी

Updated on 01-08-2023 12:39 PM
भोपाल । नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को महापौर परिषद के सदस्यों (एमआइसी) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ प्रस्तावों का स्वीकृत प्रदान की गई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे पांच निर्माणाधीन कचरा ट्रांसफर स्टेशनों में मैकेनिकल उपकरण की स्थापना के लिए 20,67,41,664 रुपये खर्च किए जाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राहुल नगर पार्ट-1 परियोजना में देरी होने पर ठेकेदार मेसर्स सुप्रीम बिल्डकान प्रालि को कार्यपूर्ण करने के लिए एक अक्टूबर 2023 तक की समयावृद्धि दी गई।

इधर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मालीखेड़ी परियोजना के संचालन एवं संधारण के लिए रहवासियों से दो वर्ष की मेंटेनेंस राशि 20,000 रुपये लिए जाने पर भी एमआइसी सदस्यों ने सहमति दी है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रासलाखेड़ी परियोजना को पूर्ण करने के लिए 17 जून 2023 से 16 जून 2024 तक की एक वर्ष की प्रथम समयावृद्धि की स्वीकृति प्रदान की।

पीएम आवास मानपुर परियोजना के रिक्त आरक्षित श्रेणी के आवासों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। वहीं जोन पांच के वार्ड नौ में शाहजहानाबाद केन्द्रीय कर्मशाला स्थित ए एवं बी ब्लाक के भूखण्ड (यथास्थिति) में अंतरण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रतिनियुक्ति पर आए सहायक अभियंता चंचलेश गिरहरे का नगर निगम में संविलियन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहीं उपयंत्री पद की अर्हता रखने वाले निगम कर्मचारियों की उपयंत्री के पद पर नियुक्ति के संबंध में प्रकरण शासन को प्रेषित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.