महाकुंभ में 20 मौत, बॉर्डर पर रोके एमपी के श्रद्धालु:रीवा के चाकघाट में वाहनों की कतार, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- संयम रखें

Updated on 29-01-2025 02:06 PM

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में भीड़ और न बढ़े, इसलिए यूपी बॉर्डर से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। प्रयागराज से करीब 250 किलोमीटर दूर ही वाहनों का प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एमपी के श्रद्धालुओं को रीवा जिले के चाकघाट के पास रोक दिया गया है।

दरअसल, प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं।

एमपी में 15 किमी लंबा जाम लगा एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया, अभी सिर्फ रीवा तरफ जाने वाला ट्रैफिक क्लीयर है। रीवा साइड के वाहन निकल रहे हैं। प्रयागराज साइड जाने वाले वाहन रोके गए हैं। मप्र की तरफ करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा है। यूपी के एरिया में कितना लंबा जाम है ये पता नहीं।

रीवा के रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया के यहां रोके गए श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह 5 बजे से उन्हें यहां रोका गया है। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

सीएम ने की संयम रखने की अपील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीएम ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण रीवा के चाकघाट में हजारों श्रद्धालुओं के वाहन रुके हुए हैं।

तीन एंबुलेंस तैनात, मेडिकल टीम अलर्ट प्रशासन का दावा है कि चाकघाट में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ दवाओं की व्यवस्था की गई है। तीन एंबुलेंस खड़ी कराकर सीएचसी त्योंथर और चाकघाट में मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रियों के रुकने के लिए चाकघाट मंडी, हाईवे ट्रीट और बस स्टैण्ड में तीन होल्डिंग स्पेस बनाए गए हैं। यहां पर्याप्त शेड, सर्दी के हिसाब से बिस्तर, रजाई, गद्दों की व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाने के लिए अलाव का इंतजाम भी किया गया है।

पुलिस के 50 जवान मौके पर तैनात चाकघाट पर जिला पुलिस बल तैनात है। इनमें दो डीएसपी और पुलिस के 50 जवान व्यवस्था में लगाए गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए चोरहटा, रायपुर, मनगवां सहित चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज जाने वाली की गाड़ियों को एक लेन में खड़ा किया गया है, जबकि इस रूट से जाने वाली अन्य गाड़ियों को दूसरी लेन से निकाला जा रहा है।

टेंट और मैरिज गार्डन में ठहरने के इंतजाम चाकघाट नगर परिषद के अध्यक्ष विभव जायसवाल ने बताया कि श्रृद्धालुओं के लिए पहले से टेंट लगाए गए थे, जहां पानी, शौचालय और विश्राम की व्यवस्था थी। लेकिन, संगम पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिषद की ओर से हाईवे पर बड़ा टेंट लगवाया गया है। एक मैरिज गार्डन में भी लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। लोगों को भोजन पेयजल का इंतजाम कराया है। स्थानीय लोग श्रृद्धालुओं, वाहन चालकों के भोजन, पानी का प्रबंध कर रहे हैं। इस मुसीबत के समय में सब एक-दूसरे के साथ हैं।

लोग बोले- प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं चाकघाट में फंसे पुणे के यात्री ने बताया, बॉर्डर सुबह 5 बजे से सील है। पुलिस ने सुबह कहा था कि दोपहर 12 बजे तक बॉर्डर खुल जाएगा। लेकिन अब वो कह रहे हैं, आज बॉर्डर नहीं खुलेगा। महिलाओं और बच्चों के लिए शौचालय और खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं, जिससे कुछ राहत है। जबकि प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।

यात्रियों का कहना है कि योगी जी तो स्वागत में खड़े थे, क्या यही स्वागत हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.