प्रदेश में 24 घंटें में 20 नए कोरोना केस

Updated on 21-12-2021 04:44 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं। रविवार को सबसे ज्यादा भोपाल में 8 पॉजिटिव मिले। इंदौर में 7 और सागर में 5 केस मिले हैं। सागर में मिले मरीज नर्मदा परिक्रमा कर लौटे हैं। सभी 50 से 58 साल के बीच की उम्र के हैं। सागर में शनिवार को 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हो चुकी है। इससे पहले 21 नवंबर को इंदौर में बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी।

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 184 पहुंच गई है। 32 दिन में 524 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 214 और इंदौर में 194 मरीज हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 30 होम आइसोलेशन में और 32 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 502 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 788 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 530 की जान जा चुकी है। रविवार को 17 मरीज ठीक हुए। 50 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।

इंदौर में 19 दिन में 122 पॉजिटिव

19 दिन में इंदौर में 122 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। लगातार इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में बीते 24 घंटे में 5386 टेस्ट किए गए, जिसमें 5364 निगेटिव आए है। इनमें 15 सैंपल खारिज हो गए और 7 पॉजिटिव आए।

सागर में 9 दिन में 10 केस, 1 मौत भी

सागर में 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सागर में दिसंबर के 9 दिन में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। सागर जिले में कोरोना काल में अब तक 16 हजार 928 कोरोना के मरीज सामने चुके हैं। इसमें से 421 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.