2025 में रिटायर होंगे एमपी के 20 सीनियर IAS:सीएस अनुराग जैन और सुलेमान समेत 6 ACS की होगी विदाई

Updated on 29-12-2024 01:13 PM

मध्यप्रदेश कैडर के 20 आईएएस अफसर साल 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इनमें मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ शिवराज सरकार में पावरफुल विभागों में रहे मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया भी शामिल हैं।

इस साल अपर मुख्य सचिव स्तर के जो अन्य अधिकारी रिटायर होने वाले हैं उनमें एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, विनोद कुमार भी हैं। अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा तो जनवरी में ही रिटायर हो जाएंगे, जबकि केसरी फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे।

जिन अफसरों का अगले साल रिटायरमेंट है उनमें से कई अफसर फील्ड पोस्टिंग में हैं। इनमें सागर और जबलपुर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत और अभय कुमार वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन का रिटायरमेंट भी 2025 में है।

ऐसे में संभावना यही है कि जनवरी में होने वाले प्रस्तावित तबादलों से इन्हें मुक्त रखा जाए। डॉ. रामराव भोंसले आयुक्त नि:शक्तजन और केडी त्रिपाठी सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल हैं। भावना वालिम्बे जनगणना निदेशालय एमपी में पदस्थ हैं। इनकी भी सेवानिवृत्ति अगले साल है।

राजौरा होंगे सबसे सीनियर अफसर 2025 में मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के रिटायरमेंट के बाद नए अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। इस बीच मौजूदा अफसरों में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा 2026 की स्थिति में सबसे सीनियर अफसरों में शामिल हो जाएंगे।

सीनियोरिटी में राजौरा से ऊपर मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया के रिटायर होने के बाद यह स्थिति बनेगी। डॉ. राजौरा मई 2027 में रिटायर होंगे।

इन्हें मिलेगा ACS बनने का मौका प्रदेश में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के कई अधिकारी दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में पदस्थ हैं। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल हैं।

अगर ये अधिकारी साल 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं लौटते हैं, तो एमपी में पदस्थ प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अपर मुख्य सचिव के पद खाली होने की स्थिति में प्रमोट होते जाएंगे।

ऐसी स्थिति में मौजूदा पदस्थापना के आधार पर सीएस अनुराग जैन के अलावा सुलेमान, कंसोटिया, मिश्रा, केसरी और विनोद कुमार के 2025 में रिटायरमेंट के बाद जिन अफसरों को मुख्य सचिव वेतनमान वाले पदों पर प्रमोशन मिलेगा। उसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.