नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Updated on 23-11-2023 12:58 PM

 भोपाल चार साल पहले एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को भोपाल की अदालत ने 20 साल सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) तृप्ति पाण्डेय के न्यायालय ने दिया। आरोपित विक्की उर्फ विकास चौहान को भारतीय दंड विधान और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में दोषी पाया गया है। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक टीपी गौतम, गुंजन गुप्ता, सरला कहार ने पैरवी की।

यह है मामला

पड़िता एवं उसकी मां ने छोला मंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित विक्की उर्फ विकास चौहान उसकी मौसी के घर के पास रहता है। उसका उनके घर पर आना-जाना था। यहीं पर नाबालिग की युवक से पहचान हुई थी। अगस्त 2019 में विक्की एक दिन सुबह स्कूल के पास नाबालिग से मिला और घुमाने ले जाने का कहकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर मंडीदीप के एक होटल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में नाबालिग को घर के पास गली में छोड़कर चला गया। पुलिस ने विवेचना के बाद प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने अभियोजन के साक्ष्य, तर्कों एवं दस्तावेजों से सहमत होकर आरोपित को दोषी पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.