अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध 200 प्रकरण दर्ज, 1.25 करोड रुपये का राजस्व अर्थदंड लगाया

Updated on 29-05-2024 12:28 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश के बाद खनिज विभाग ने जिलों में सघन कार्रवाई शुरु कर दी है। प्रदेश में विगत दिनों में मुख्यमंत्री के निर्देशों पर रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण तथा ओवरलोडिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


डंपर और पोकलेन मशीन जब्त

देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगोन, हरदा एवं शहडोल सहित प्रदेशभर में की गई कार्रवाई में अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण तथा ओवरलोडिंग के कुल लगभग 200 प्रकरण दर्ज कर डंपर, पोकलेन मशीन, पनडुब्बी इत्यादि जब्त की गई है और 1.25 करोड रुपये का राजस्व अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने विभागों की समीक्षा के दौरान, नदियों में निर्धारित मानदंड से हटकर उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में प्रमुख सचिव खनिज निकुंज श्रीवास्तव द्वारा सभी कलेक्टरों और खनिज अधिकारियों को अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध 15 जून तक अभियान चला कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत इन-स्ट्रीम माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। जितनी मात्रा की इटीपी जारी की गई है, उससे अधिक परिवहन ना हो। स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन ना हो।

सागर के खुरई में हुई घटना के पीड़ितों से मिलेंगे सीएम यादव

वहीं, सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मुझे घटना की जानकारी मिली है। बुधवार को खुरई जा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि भगवान सब ठीक करेगा। कांग्रेस का काम विपक्ष का है और बोलते रहना है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग आपस में मिलकर रहें। झगड़ा न हो। मैंने प्रशासन से भी कहा है कि वे मुस्तैदी से पेश आए। कांग्रेस का काम विपक्ष का है। उनको बोलते रहना है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां झगड़ा हुआ वहां और जिनके घर घटना हुई वहां भी बैठकर आए हैं। बाहर से आकर कोई भी आदमी क्या करेगा।परस्पर घटना हुई है। उसकी गंभीरता का हमको अहसास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.