21 हजार गोहत्या रोकीं:बूढ़ी गायें ले लेते हैं, ताकि स्लॉटर हाउस न जाएं

Updated on 26-05-2025 11:12 AM

गायत्री शक्तिपीठ में पिछले 25 वर्षों से गोसेवा अभियान जारी है। एमपी नगर जोन वन और इमलिया गांव में इनकी दो गोशालाएं हैं। इस पवित्र अभियान के अंतर्गत अब तक करीब 21 हजार गोहत्या रोकने का पुण्य कार्य किया गया। अब इन गोशालाओं में चारा खिलाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

एमपी नगर जोन वन के समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ की गोशाला में रोजाना शाम 5 बजे के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग परिवार समेत गोमाता को चारा खिलाने आते हैं। इनमें कई जज, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, सरकारी कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।

अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल पाटीदार बताते हैं कि अरेरा हिल्स स्थित मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल भवन, एमपी नगर जोन 1 और जोन 2 स्थित निजी कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारी भी नियमित रूप से गोमाता को चारा खिलाने आ रहे हैं। कई परिवारों का यह क्रम निरंतर चल रहा है।

एमपी नगर स्थित मां गायत्री गोशाला में 150 गोवंश हैं। समिति के सदस्य एवं सेवक सुभाष शर्मा और ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोजाना 15 क्विंटल हरे चारे और 10 10 क्विंटल भूसे की खपत हो रही है।

किसानों को बछिया देते हैं, बूढ़ी होने पर ले लेते हैं

गोशाला के सूरज परमार ने बताया कि इमलिया गोशाला में अभी 300 गाय हैं। एमपी नगर में 155 गाय हैं। हम किसानों को बछिया देते हैं, वे उन्हें पालते हैं, इनका दूध निकालते हैं, फिर बूढ़ी होने पर गाय हमें वापस गोशाला में दे देते हैं। हम गोशाला में भी बाकायदा इन्हें पालते हैं।

पिछले दस सालों से यह योजना चल रही है। अब तक कम से कम 7000 किसानों से ऐसी 7000 गाय गोशाला में आ चुकी हैं। रायसेन या उसके आसपास से पुलिस द्वारा कभी भी कोई गायों से भरा ट्रक जब्त किया जाता है तो वह पकड़ी गई गायें हमारी गोशाला में छोड़ देते हैं। यहां हम उनकी सेवा करते हैं। पिछले एक साल में ही ऐसी 900 गाय यहां आई हैं। यदि पिछले 25 सालों का हिसाब लगाएं तो कम से कम 21 हजार गाय गोशाला में आ चुकी हैं।

गुड़-अजवाइन दलिया मिलाकर खिलाते हैं... 

गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां सवा मणि नाम की योजना भी संचालित की जा रही है। इसके तहत दानदाता 2100 रुपए देते हैं। इसमें गुड़, अजवाइन और दलिया मिलाकर मंदिर परिसर में ही पकाया जाता है। जिसे ये दानदाता परिवार समेत गौ माता को खिलाते हैं। गुप्ता ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अंतर्गत दोष निवारण के लिए यह किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.