पातालपानी-बलवाड़ा के बीच बनेंगी 21 सुरंगें, अगस्त तक पूरा होगा जीआइ सर्वे

Updated on 11-05-2023 06:12 PM
 इंदौर-सनावद गेज परिवर्तन के लिए लोकेशन सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब पातालपानी से बलवाड़ा तक रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस लिमिटेड (राइट्स) द्वारा जेआइ सर्वे किया जा रहा है, जो अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें 21 सुरंगें और पुल-पुलियाएं बनाई जाना हैं। इसके लिए पश्चिम रेलवे दो महीने बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस रूट पर मालगाड़ी चलाई जानी है, इसलिए ग्रेडिएंट परिवर्तन किया जा रहा है। अब 1:150 का सर्वे कराया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र, रतलाम मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार और राइट्स के एमडी राहुल मित्तल ने बुधवार सुबह महू में अवलोकन किया। इसके बाद इंदौर में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पातालपानी से बलवाड़ा तक किए जाने वाले गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट की सर्वे रिपोर्ट और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। पश्चिम रेलवे के जीएम मिश्र ने कहा कि महू से खंडवा को जोड़ने के लिए लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। अब पातालपानी से बलवाड़ा के बीच जीआइ सर्वे कराया जा रहा है। इसकी फाइनल सर्वे रिपोर्ट अगस्त तक आ जाएगी। दो महीने बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देंगे, ताकि सर्वे रिपोर्ट आते ही काम शुरू हो सके।
पीथमपुर सुरंग का काम देखा
पश्चिम रेलवे के जीएम मिश्र और डीआरएम रजनीश कुमार ने पीथमपुर में बन रही तीन किमी लंबी सुरंग का काम देखा। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में शामिल किया है। जून 2024 में धार तक ट्रेन चलाने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। इस रूट पर अर्थवर्क का काम किया जा रहा है।
धार-झाबुआ के बीच सर्वे
पश्चिम रेलवे के जीएम मिश्र ने कहा कि एक रूट वडोदरा से धार आकर मिलेगा। इसका कार्य चल रहा है, जबकि दूसरा रूट धार से झाबुआ जाएगा। इसके बीच वन विभाग की जमीन और अन्य बाधाएं हैं। इसके लिए राइट्स को सर्वे का काम सौंपा है। धार और झाबुआ के बीच तीन सुरंगें भी बनेंगी। इनकी लंबाई कम कर दी गई है।
पहाड़ों पर किया जा रहा सर्वे
पातालपानी से बलवाड़ा के बीच रेल लाइन के लिए राइट्स की टीम जेआइ सर्वे कर रही है। इसके लिए कर्मचारी पहाड़ों की चोटियों पर चढ़कर सर्वे कर रहे हैं, तो गहरी खाई में जाकर मिलान किया जा रहा है। सर्वे के लिए नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.