भोपाल ज‍िले में 21 ने लिए नामांकन वापस, विधायक कुर्सी की दौड़ में 96 प्रत्याशी

Updated on 03-11-2023 12:33 PM

भोपाल जिले की सात विधानसभा क्षेत्राें के लिए विधायक प्रत्याशियों की स्थिति गुरुवार को स्पष्ट हो गई है ।अब कुल 96 प्रत्याशी विधायक कुर्सी की दौड़ में शामिल हैं।पांच घंटे चली नामांकन वापसी प्रक्रिया के दौरान कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए है।इनमें हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी के समर्थन में निर्दलीय जितेंद्र डागा ने और कांग्रेस के बागी नेता निर्दलीय पक्ष खांबरा ने गोविंदपुरा से कृष्णा गौर के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया है।रामेश्वर शर्मा की डागा से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको अपने संपर्क में ले लिया था।इसके बाद से नरेश ज्ञानचंदानी भी डागा के निरंतर साथ में थे। बता दें कि कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालयों में पार्टी नेताओं का जमघट बना रहा और प्रमुख निर्दलीय द्वारा नाम वापस लिए जाने की चर्चा चलती रही।

डागा के नामांकन वापस लेते ही मिले नरेश के निकले आंसू

विधानसभा क्षेत्र हुजूर से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र डागा नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के आधा घंटा पहले ढाई बजे हुजूर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे।इसकी भनक हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी तक को नहीं लगी वह उनका इंतजार करते रहे। दरअसल डागा संभागायुक्त कार्यालय तरफ स्थित पीछे के रास्ते से चुपचाप पहुंचे थे और अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। नामांकन पत्र वापस लेने के बाद जब जितेंद्र डागा से नरेश ज्ञानचंदानी मिले तो उनकी आंखों में आंसू आ गए ।इस पर डागा ने उनके आंसू पोछते हुए आश्वासन दिया कि वह उनके साथ खड़े हुए हैं ।

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल, फिर लिया नाम वापस

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश सचिव पक्ष खांबरा ने निर्दलीय नामांकन पत्र जमा किया था।वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसी बीच गुरुवार को वह भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और भाजपा की सदस्य ली। इसके बाद वह अकेले ही कलेक्ट्रेट स्थित गोविंदपुरा नामांकन कार्यालय में अपना पत्र वापस लेने पहुंचे।यहां उन्होंने बताया कि वह 40 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं लेकिन उनकी हमेशा अनदेखी की गई। इस वजह से उन्होंने आज पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है और अब उनके साथी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.