मप्र में 24 घंटे में 22 नए कोरोना केस

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03 प्रतिशत हो गई है। यह तब है जब छठीं से आठवीं तक के बच्चों के स्कूल तीन दिन पहले ही खुले हैं। 19 दिन बाद शुक्रवार को एक दिन में 22 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 14 अगस्त को एक दिन में 20 नए केस मिले थे। सबसे ज्यादा जबलपुर में 7 केस आए हैं। तीन दिन में ही नए केस दोगुने हो गए हैं। 1 सितंबर का 11 केस आए थे, 2 को 18 हुए और 3 को नए केस का आंकड़ा बढ़कर 22 तक पहुंच गया है। इसके बाद भोपाल-सागर में 4-4, इंदौर- खरगौन में 2-2, उज्जैन, धार और खरगौन में 1-1 संक्रमित मिला है। इसके अलावा, अन्य जिलों के मामले हैं। खास बात है, पिछले 7 दिनों में प्रदेश में 94 नए पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अफसरों की बैठक बुलाई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा जबलपुर में दो माह बाद 7 संक्रमित आए हैं। इससे पहले जुलाई माह में 7 संक्रमित मिले थे। अगस्त में अधिकतम 5 केस मिले। वहीं, एक महिला की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7 केस अलग-अलग जगह के हैं। इनमें से दो लोग दूसरे राज्य से ट्रैवल करके आए हैं। एक व्यक्ति बीमारी का इलाज कराने नागपुर गया था। वहां से लौटने पर जांच में पॉजिटिव मिला है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति निजी काम से बेंगलुरु से लौटकर आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करा रहा है। सागर में भी 4 नए मरीज मिले हैं। इसमें मकरोनिया बटालियन 67 साल शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, आनंद नगर मकरोनिया 38 साल के पुरुष, दीनदयाल नगर खुरई 40 साल की महिला और खुरई के ही 25 साल का युवक संक्रमित मिला है। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। इंदौर में 2 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 226 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 526 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 114 एक्टिव केस हैं। यहां रिकवरी दर 98.65 प्रतिशत और पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03 प्रतिशत हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.