80 तरह की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के लिए 24 घंटे मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा

Updated on 12-06-2024 12:04 PM
भोपाल। प्रदेश में 80 तरह की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। दुर्घटना या आपदा के प्रकरण में संभाग के अंदर पीड़ित को निशुल्क परिवहन के लिए जिले के सीएमएचओ की अनुशंसा पर कलेक्टर संभाग के अंदर स्वीकृति प्रदान कर सकेंगे।स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की समीक्षा की। शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक आमजन तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाएं। राज्य सरकार ने यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक निजी कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी की दो एयर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। एक सुबह 6:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक और दूसरी 24 घंटे।


सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना से पीड़ित लोग

सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य के अंदर एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारक के उपचार के लिए राज्य के अंदर एवं बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन किया जाएगा।

अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निशुल्क, जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन किया जाएगा। सशुल्क सेवा की स्थिति में सेवाप्रदाता एजेंसी को हेलीकाप्टर के लिए एक लाख 94 हजार 500 रुपये प्रति घंटे (फ्लाइंग आवर) के मान से और फिक्स्ड विंग कनवर्टेड फ्लाइंग एंबुलेंस के लिए एक लाख 78 हजार 900 रुपये प्रति घंटे (फ्लाइंग आवर) के मान से भुगतान करना होगा।

मेडिकल कॉलेज वाले जिलों में चार-चार और बाकी में दो-दो शव वाहन चलेंगे

मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को हर जिले में शव वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालय वाले 13 जिलों में चार-चार, शेष 42 जिलों में दो-दो शव वाहन मिलाकर कुल 136 वाहन चलाने का प्रस्ताव है।

शव वाहन से शासकीय अस्पताल से मृतक के आवास, शमशान घाट तक परिवहन के लिए केंद्र शासन, राज्यशान अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा संचालित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत संबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार के लिए लाए गए आयुष्मान हितग्राही की उपचार के दौरान मृत्यु पर मिलेगी।

सड़क दुर्घटना अथवा अन्य आपदा में पीड़ित की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्था में परिवहन एवं पोस्टमार्टम के बाद शासकीय अस्पताल से मृतक के आवास स्थल या शमशान घाट तक परिवहन की सुविधा देने की तैयारी है। बैठक में उप समिति के सदस्य के तौर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.