एमआरआई सेंटर कर्मचारी के मोबाइल में मिले 24 अश्लील वीडियो:अयोध्या से 3 साल पहले भोपाल आया था; बिना पुलिस वैरिफिकेशन नौकरी पर रखा

Updated on 26-12-2024 12:37 PM

भोपाल के एक एमआरआई सेंटर के कर्मचारी के मोबाइल से महिलाओं के 24 अश्लील वीडियो मिले हैं। ये वीडियो उसने खुद बनाए हैं। आरोपी को कोर्ट से बुधवार (25 दिसंबर) को जमानत मिल गई। पुलिस ने उसे 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी 3 साल पहले अयोध्या से भोपाल आया था।

शहर के मालवीय नगर के एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन में उसे बिना पुलिस वेरिफिकेशन नौकरी पर रखा गया था। पुलिस अब एमआरआई सेंटर के संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। उसके बयान नहीं हो सके हैं। आरोपी विशाल ठाकुर लेडीज चेंजिंग रूम की फॉल सीलिंग के बीच मोबाइल छिपाकर वीडियो रिकॉर्ड करता था।

वीडियो किसी से शेयर नहीं किए पुलिस ने सीएमएचओ को लेटर लिखकर जानकारी मांगी गई है कि मेडी स्कैन सेंटर कब से चल रहा था। इस दौरान सेंटर का कितनी बार इंस्पेक्शन हुआ। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बारी-बारी से सेंटर के स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि किसी दूसरे कर्मचारी की इस मामले में भूमिका नहीं है। आरोपी के मोबाइल की टेक्निकल जांच में यह भी साफ हो चुका है कि उसने वीडियो किसी दूसरे को कभी शेयर नहीं किया। पूछताछ में भी उसने खुद के देखने के लिए वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है।

मां-पिता नहीं, बहन के घर रह रहा विशाल ठाकुर मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। वह तीन साल से भोपाल की पुरानी विधानसभा के पास अपनी बहन के घर रह रहा है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह एमआरआई सेंटर में हाउस कीपिंग का काम करता था। इससे पहले किसी और संस्थान में गार्ड का काम करता था। विशाल अविवाहित है।

अरेरा हिल्स थाना प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, मेडी स्कैन सेंटर के ऑनर की भूमिका की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि बिना पुलिस वैरिफिकेशन के आरोपी को नौकरी पर रखा गया था। ऑनर के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

महिला ने देख लिया था मोबाइल कैमरा

जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले महिला ने एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा देख लिया था। मोबाइल फॉल सीलिंग के बीच छिपाकर रखा गया था। वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी। महिला ने यह बात पति को बताई। जब उसने यह मोबाइल उठाया, तब तक 27 मिनट की रिकार्डिंग हो चुकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.