मप्र में 2.46 लाख विद्यार्थी शालेय शिक्षा से बाहर, अब स्कूल शिक्षा विभाग इन्हें ढूंढकर दिलाएगा प्रवेश

Updated on 01-05-2024 12:42 PM
 भोपाल। प्रदेश के लगभग 2.46 लाख विद्यार्थी स्कूली शिक्षा से बाहर हैं। वहीं 1.94 लाख विद्यार्थी किसी विकासखंड, जिला या राज्य से जा चुके हैं। प्रदेश के 8.12 लाख विद्यार्थियों की मैपिंग होना है। इसके अलावा 14 लाख विद्यार्थी ड्राप बाक्स की श्रेणी में हैं, यानी इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी मैपिंग से बाहर हैं। अगर ड्राप बाक्स में विद्यार्थी चिह्नित नहीं हो पाएंगे तो इन्हें स्कूलों से बाहर माना जाएगा। यह आंकड़ें राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से सभी जिले के कलेक्टरों को लिखे पत्र में जारी किए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र ने चिंता जाहिर की है कि जब 14 लाख बच्चे ड्राप बाक्स में हैं तो अगर इन्हें चिह्नित नहीं किया गया तो ये शाला त्यागी या पलायन की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेट कराया जा रहा है। इसमें शाला त्यागी, ड्राप बाक्स और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, ताकि इन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाए।

डीईओ व डीपीसी पर जिम्मा

राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को निर्देशित किया गया है कि ऐसे विद्यार्थी जो जिले के किसी अन्य गांव या विकासखंड में चले गए हैं। उनकी जानकारी 15 मई तक विभाग को उपलब्ध कराएं। वहीं जो विद्यार्थी 12वीं उत्तीर्ण हो गए हैं, जिनकी एंट्री त्रुटिपूर्ण है या किसी विद्यार्थी की मृत्यु हो गई है, उनकी वास्तविक जानकारी अपडेट कराएं। विद्यार्थियों की ट्रैकिंग पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) द्वारा की जा रही है। प्रदेश में करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार पंजीयन है।

इन जिलों में सबसे अधिक शाली त्यागी व पलायन करने वाले विद्यार्थी

जिला --- शालात्यागी --- पलायन

खरगोन --- 23 हजार --- 10 हजार

बड़वानी --- 14 हजार --- पांच हजार

धार --- 14 हजार --- 12 हजार

इंदौर --- 13 हजार --- 20 हजार

सतना --- 9 हजार --- 3 हजार

ग्वालियर --- 6 हजार --- 4 हजार

देवास --- 7 हजार --- 7 हजार

छिंदवाड़ा --- 6 हजार --- 4 हजार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों की हर साल मैपिंग की जाती है, ताकि शाला त्यागी या पलायन कर चुके बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा सके। 14 लाख ड्राप बाक्स में जो चिन्हित किए गए हैं। उनको सही से मैपिंग की जा रही हैं, नहीं तो शाला त्यागी बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी।

- धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.