वाणिज्यिक कर विभाग में 25 सहायक आयुक्त बने उपायुक्त, आदेश जारी

Updated on 30-06-2023 06:15 PM

इंदौर। वाणिज्यिक कर विभाग ने 25 सहायक आयुक्तों को उपायुक्त के रूप में उच्च पद का प्रभार दिया है। मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में अभी पदोन्नति पर आरक्षण विवाद के चलते प्रतिबंध है। इस बीच आयुक्त ने बीते दिनों प्रस्ताव दिया था कि बिना वेतन का लाभ दिए पात्र अधिकारियों को उच्चतर पद का पदनाम दिया जा सकता है।

ताजा सूची में 25 सहायक आयुक्तों को उपायुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। इनमें पूरे प्रदेश के अधिकारी शामिल है। अधिकारियों को उपायुक्त के रूप में उच्चतर पदनाम दिया गया है उनमें रतलाम से दिव्वा पुरोहित, जबलपुर से चंद्रशेखर चौहान, राजकुमार ठाकुर, इंदौर से मधुनिकासिंह, प्रीति श्रीवास्तव, दीपमाला ठाकुर, अल्फोंस निनामा, खंडवा से रतनसिंह बिलवाल, नीरज श्रीवास्तव भोपाल, ग्वालियर से सविता सिंह, उज्जैन से रीता चतुर्वेदी, इंदौर से राखी कसेरा, रूबी रघुवंशी, दीपक श्रीवास्तव, पूर्णिमा चौरसिया, सोनाली जैन, अनुराग जैन, सीमा मिश्रा, ग्वालियर से निक्की अग्रवाल, जबलपुर से रविमोहन पटेल, बबीता पटेल इंदौर, राकेश साल्वी, निशा चौहान, प्रीति जौहरी और दीप खर के नाम शामिल है।

इन सभी अधिकारियों को उपायुक्त पर पदनाम के साथ प्रभार दिया गया है। हालांकि अभी इन्हें बढ़े हुए वेतनमान का लाभ नहीं दिया जाएगा। सिर्फ पदनाम दिया जा रहा है। साथ ही उच्चतर पदनाम की वरिष्ठता का लाभ भी फिलहाल नहीं मिल सकेगा। सिर्फ पदनाम के साथ ये प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.