"राइडर्स इन द वाइल्ड" मे 25 सुपरबाइकर्स करेंगे साहसिक गतिविधियों को प्रमोट

Updated on 21-09-2023 11:37 AM

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने सैर सपाटा से "Riders in the wild" के द्वितीय एडिशन को झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 सुपर बाइकर्स भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए लगभग 1400 किमी. का फासला तय कर वापिस भोपाल पहुचेंगे। यह सुपर बाइकर्स  चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर, मुम्बई, इन्दौर, देवास, एटा इत्यादि शहरों से हैं। इनके द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से भ्रमण किये जाने का अनुभव है। बी एम डब्लू, डुकाटी, हायाबुसा, हार्ले डेविडसन जैसी सुपर बाइक से निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया जावेगा।

"राइडर्स इन द वाइल्ड" का समापन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2023 को भोपाल में किया जावेगा। इससे मध्य प्रदेश को रोमांचक पर्यटन में बाइकिंग गतिविधि के डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में सहायता मिलेगी। सभी सुपरबाइकर्स प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को प्रमोट करेंगे।

सुपर बाइकर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर मानसून के समय मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जायेगा एवं कैम्पिंग, ट्रेकिंग, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, ट्रायवल डांस, मार्बल रॉक / धुंआधार विजिट इत्यादि का अनुभव लिया जावेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.