चुनाव प्रशिक्षण में लगे जिले के 2500 शिक्षक, स्कूलों में शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित

Updated on 06-04-2024 12:27 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर शासकीय कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य जारी है। जिले के लगभग 2500 शासकीय शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इस कारण सरकारी स्कूल सहित केंद्रीय विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि जिले में एक से छह अप्रैल तक चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षकों की गैरमौजूदगी के कारण कई कक्षाएं बंद कर दी हैं।

शिक्षक हो रहे परेशान

चुनाव प्रशिक्षण में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 के शिक्षकों के जाने के कारण शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई, वहीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में शनिवार को प्राथमिक विभाग का अवकाश रखा गया है। अलग-अलग आदेश ने शिक्षकों की नींद उड़ा रखी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं व 12वीं के मूल्यांकन में लगे मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी चुनाव में कार्य नहीं लगाने के आदेश निकाले हैं, जबकि जिला स्तर पर कलेक्टरों द्वारा मूल्यांकन में लगे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। चुनाव ड्यूटी में नहीं पहुंचने पर शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इससे शिक्षक परेशान हो रहे हैं।
दरअसल मूल्यांकन कार्य को लेकर माशिमं सचिव केडी त्रिपाठी ने बीती 11 मार्च को सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा कि मप्र बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख परीक्षार्थियों की एक करोड़ 25 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिला स्तर पर मूल्यांकन केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू हो चुका है। परीक्षा व मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए, ताकि समय पर मूल्यांकन कार्य संपन्न हो सके। इसके बाद भी परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों का चुनाव ड्यूटी में लगाना जारी रहा। साथ ही पांचवीं व आठवीं और नौवीं व 11वीं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इस कारण भी स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.