मप्र में 3 साल में बनें 2.54 करोड़ आयुष्मान कार्ड

Updated on 25-09-2021 05:43 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितम्बर 2018 को आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 20 सितम्बर 2021 तक 2.54 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वर्तमान में प्रदेश में आपके द्वार आयुष्मान 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश के 4.7 करोड़ लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जाएगा। वहीं फर्जी कार्ड को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक 1 लाख 35 हजार अपात्र कार्ड को निरस्त किया गया है।


उन्होंने बताया कि अपात्र कार्ड की जांच के लिए एक टीम रैंडम कार्ड की जांच के लिए बनाई गई है। यह टीम कार्ड के अपात्र पाए जाने पर कार्ड निरस्त करने का काम करती है। अपात्रों के लाभ लेने पर वसूली की कार्रवाई को लेकर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा कि अभी कोई वसूली नहीं कर रहे है। हमारा लक्ष्य पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले सुनिश्चित करना है। योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रतिपात्र परिवार 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है।


895
सरकारी और निजी अस्पताल संबंद्ध
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि योजना के तहत 9.54 लाख उपचार प्रक्रियाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क दिया गया है। इस पर 1373 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 895 संबद्ध चिह्नित अस्पतालों में 440 निजी और 455 सरकारी अस्पताल है। योजना में अधिक से अधिक अस्पतालों को संबद्ध करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।


योजना में यह बीमारियां शामिल
मुख्यमंत्री कोविड -19 उपचार योजना और कोविड बाल कल्याण योजना के तहत भी नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.