भोपाल में “सिल्क एक्सपो ” प्रदर्शनी में दिख रही पीढ़ियों तक चलने वाली शाही साड़ियां

Updated on 04-04-2026 09:36 AM
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट पर लगी इस प्रदर्शनी में देशभर के 100 से अधिक बुनकरों और डिजाइनरों के विशेष कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने किया। इस प्रदर्शनी में गुजरात के कच्छ क्षेत्र की पारंपरिक पानेतर घरचोला साड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गजराज (हाथी), हिरन, मयूर और राजवाड़ी आकृतियों जैसे पारंपरिक डिजाइनों से सजी यह साड़ी भारतीय संस्कृति और शाही परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। कच्छ के अनुभवी कारीगर भोला प्रधान के अनुसार, इस साड़ी को तैयार करने में 60 वर्षों का अनुभव रखने वाले कारीगर 7 से 10 दिन का समय लगाते हैं। असली मलबरी सिल्क पर हैंडलूम से बुनी जाने वाली यह साड़ी इतनी टिकाऊ होती है कि इसे पीढ़ियों तक सहेजकर रखा जा सकता है। नेचुरल रंगों से तैयार होने के बाद इसमें मनचाहे रंग तीन बार तक चढ़ाए जा सकते हैं। गुजरात की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली यह साड़ी खासतौर पर विवाह और पारिवारिक आयोजनों में पहनी जाती है। प्रदर्शनी में दक्षिण भारत की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ियों का भी विशेष संग्रह मौजूद है। बेंगलुरु की श्री लक्ष्मी सोसायटी सिल्क के प्रतिनिधियों द्वारा लाई गई इन साड़ियों में शुद्ध जरी का काम किया गया है। एक कांजीवरम साड़ी को तैयार करने में एक कारीगर को लगभग तीन महीने का समय लगता है। कई साड़ियों में सोने और चांदी के धागों से बारीक बुनाई की जाती है, जिसके कारण उनकी कीमत भी उनके काम और डिजाइन के अनुसार तय होती है। आयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में सिल्क और कॉटन साड़ियों के साथ डिजाइनर ड्रेस, बनारसी, पटोला और कांजीवरम साड़ियों का भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। इसके अलावा एथनिक ड्रेस, सिल्क व कॉटन ड्रेस मटेरियल, पंजाबी कॉटन सूट, साड़ी और बेडशीट्स की विविध रेंज भी प्रदर्शित की गई है। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए जयपुर से लाया गया कॉटन मटेरियल भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। मोहम्मद शोहेब द्वारा प्रस्तुत इस मल कॉटन कपड़े को वेजिटेबल रंगों से डाय कर ब्लॉक प्रिंट तकनीक से तैयार किया जाता है, जो गर्मियों में पहनने के लिए बेहद आरामदायक माना जाता है। इसके साथ ही कच्छ के रूहान द्वारा तैयार आरी, पेचवर्क और गोटा पट्टी वर्क से सजे कुशन कवर, बेडशीट, वॉल हैंगिंग, बैग्स और टेबल रनर्स भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं। वहीं कर्नाटक से आए विजय चौधरी मैसूर की मशरूम मोडल सिल्क से बनी राजवाड़ी डिजाइन की विशेष साड़ियां लेकर आए हैं, जिन्हें तैयार करने में दो कारीगरों को लगभग चार महीने का समय लगता है। प्रदर्शनी में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है, जिसके कारण शहर की महिलाओं में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.