Madhya Pradesh में 25,68,321 युवा Jobs की तलाश में, इनमें 10.46 लाख OBC

Updated on 29-07-2025 12:46 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार जहां एक ओर निवेश को प्रोत्साहित कर रही है, तो दूसरी ओर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

इसके बाद भी प्रदेश में रोजगार की आकांक्षा रखने वालों की संख्या 30 जून 2025 की स्थिति में 25,68,321 है। इस अवधि में पिछले वर्ष यह संख्या 25,82,759 थी यानी बीते एक वर्ष में रोजगार पोर्टल पर दर्ज 14,438 पंजीकृत आकांक्षी युवाओं की संख्या कम हुई है।

यह जानकारी विधानसभा में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने दी। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के प्रश्न के लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि 2023-24 में रोजगार पोर्टल पर दर्ज आकांक्षी युवाओं की संख्या 35,73,694 थी। यह 2024-25 में घटकर 25,82,759 रह गई यानी 9,90,935 कम हो गए।

ये कहां गए, इनका क्या हुआ, किस क्षेत्र में रोजगार मिला, इसकी कोई जानकारी नहीं है। सर्वाधिक बेरोजगार पिछड़ा वर्ग के युवा हैं। 2023 में इनकी संख्या 14,11,626 थी, जो 2024 में घटकर 10, 17,519 हो गई। 2025 में यह फिर बढ़ी और 10, 46,106 पहुंच गई। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग में देखा जाए तो अनुसूचित जाति वर्ग में युवा आकांक्षी अधिक हैं।

स्नातक, स्नातकोत्तर बेरोजगार अधिक

शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से देखा जाए तो स्नातक करने के बाद रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। जून 2025 की स्थिति में 8,30,618 स्नातक रोजगार के आकांक्षी थे। इसी तरह 12वीं के बाद रोजगार के लिए 6,22,587 ने रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कराया। स्नातकोत्तर करने के बाद 2,38,079 युवाओं ने रोजगार की इच्छा जताई। इसमें 86,535 इंजीनियरिंग और 74,831 आईटीआई करने वाले युवा भी शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्थिति

  • 10वीं: 1,76,683 बेरोजगार
  • 12वीं: 6,22,587
  • स्नातक: 8,30,618
  • स्नातकोत्तर: 2,38,079
  • इंजीनियरिंग: 86,535
  • आईटीआई: 74,831
  • पॉलिटेक्निक: 20,496
  • एमबीए: 18,889
  • फार्मेसी: 17,354
  • एमबीबीएस: 4,811

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.