26 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नीरज मंडलोई को ऊर्जा तो संजय शुक्ला को नगरीय विकास का जिम्मा

Updated on 12-11-2024 01:21 PM
 भोपाल। मप्र सरकार ने सोमवार देर रात 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दोनों प्रमुख सचिवों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुक्त करते हुए विभागीय जिम्मेदारी दे दी है। अब संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी और विमानन विभाग रहेगा। हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया है।

आनंद विभाग भी संभालेंगे राघवेंद्र

वहीं, राघवेंद्र कुमार सिंह औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के भी प्रमुख सचिव होंगे। आनंद विभाग का उनके पास अतिरिक्त दायित्व रहेगा। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग के साथ महा पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ऊर्जा विभाग से हटे मनु श्रीवास्तव

गौरतलब है कि अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही बड़े परिवर्तन की संभावना जताई जा रही थी। झारखंड से चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तबादला सूची को अंतिम रूप दिया। तब अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा यहां मौजूद थे। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई प्रमुख सचिव नहीं रह गया है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव से ऊर्जा विभाग वापस ले लिया गया है। वे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के साथ- साथ खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।

जनजातीय कार्य विभाग संभालेंगे बामरा

प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव अब श्रम के साथ-साथ खनिन साधन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी देखेंगे। खनिज निगम के प्रबंध संचालक व खनन कर्म भी रहेंगे। राजस्व मंडल से वापसी के बाद उन्हें यह प्रमुख दायित्व दिया गया है। इसी तरह गुलशन बामरा को जनजातीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार के पास अब केवल अनुसूचित जाति कल्याण विभाग रहेगा।

डॉ. कोठारी पर्यावरण विभाग के सचिव

सचिव स्तर के अधिकारियों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्याम विभाग के सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को पर्यावरण विभाग का जिम्मा दिया है। आयुक्त शहडोल श्रीमन शुक्ल को आयुक्त आदिवासी विकास, सदस्य राजस्व मंडल मदन विभीषण नागरगोजे को आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता को आयुक्त शहडोल, प्रबंध संचालक राज्य कृषि उद्योग विकास निगम दिलीप कुमार को आयुक्त उद्योग के साथ प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास को अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्याम, अपर सचिव श्रम प्रीति मैथिल को आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के साथ संचालक उद्यानिकी, आयुक्त हाउसिंग बोर्ड मनीष सिंह को अपर सचिव परिवहन के साथ प्रबंध संचालक सड़क परिवहन निगम तथा इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अभारिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।

अनुराग चौधरी को पिछड़ा वर्ग विभाग में भेजा

इसी तरह खनिज निगम के प्रबंध संचालक अनुराग चौधरी को अपर सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक मोहित बुंदस को आयुक्त रेशम के साथ अपर सचिव वन, संचालक पंचायत राज मनोज पुष्प को पंजीयक सहकारी संस्थाएं, परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गौतम सिंह को अपर सचिव राजस्व, अपर सचिव सामान्य प्रशासन गिरीश शर्मा को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, प्रबंध संचालक पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन डॉ. पंकज जैन को प्रबंध संचालक भवन विकास निगम, प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम निधि निवेदिता को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ, उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं संख्या कल्याण कुमार पुरुषोत्तम को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड, अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र उमा माहेश्वरी आर को आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी डा. सलोनी सिडाना को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और उपसचिव राजस्व विभाग शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

राजौरा को लोकसेवा प्रबंधन विभाग का जिम्मा

उधर सरकार ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसी तरह प्रमुख सचिव रश्मि अरुण। शमी को महिला एवं बाल विकास और संचालक जनसंपर्क अशुल गुप्ता को कार्यपालक निदेशक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.