मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण, राष्ट्रीय खेलों के 121 पदक विजेता को भी पुरस्कार

Updated on 06-08-2025 12:08 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ी मंगलवार को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में 2023 के लिए शिखर खेल अलंकरण प्रदान किए। इस दौरान इस साल उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के 121 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।रवींद्र भवन के खचाखच भरे हाल में कोई अपने माता-पिता के साथ आया तो कोई अपने भाई-बहन के साथ। कुछ खिलाड़ी अभ्यास और अन्य कारण से कार्यक्रम में नहीं आ पाए तो उनका सम्मान उनके माता-पिता ने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक व लाइफ टाइम अचीवमेंट विजेता को को दो-दो लाख रुपये तथा स्मृति चिह्न तथा एकलव्य सम्मान प्राप्त खिलाड़‍ियों को एक एक लाख रुपये व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलमंत्री विश्वास सारंग ने की। इस मौके पर खेल विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, संचालक राकेश गुप्ता, उप सचिव अजय श्रीवास्तव ओर संयुक्त संचालक बीएस यादव मौजूद रहे।

इन्हें मिला पुरस्कार

  • एकलव्य पुरस्कार : रितुराज बुंदेला शूटिंग, भूमि बघेल कयाकिंग-कैनोइंग (स्लालम), कृष्णा मिश्रा स्क्वैश, पूजा दांगी फेंसिंग, प्रभाकर सिंह राजावत रोइंग, नेहा ठाकुर सेलिंग, प्रखर जोशी तैराकी, अर्जुन वास्कले एथलेटिक्स, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, अंकित पाल हॉकी और गौरव पचौरी पावरलिफ्टिंग।
  • विक्रम पुरस्कार : ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, जान्हवी श्रीवास्तव कयाकिंग एवं कैनोइंग, रागिनी मार्को तीरंदाजी, शिवानी पवार कुश्ती, श्रुति यादव बाक्सिंग, यामिनी मौर्य जूडो, सचिन भार्गो खोखो, नीलू डाडिया हाकी, प्रवीण कुमार दवे सॉफ्टबाल, रूबिना फ्रांसिस शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) और अपूर्व दुबे पावरलिफ्टिंग ।

  • विश्वामित्र पुरस्कार : पीजूष कांती बारोई कयाकिंग एवं कैनोइंग, अशोक कुमार यादव तीरंदाजी और लोकेन्द्र शर्मा हाकी।
  • पर्वतारोही भावना को विक्रम पुरस्कार पर रोक

    पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी। उस पर आपत्ति के बाद उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने स्थगन दे दिया है। इसकी वजह से उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया। भावना अपने पति व बेटे के साथ कार्यक्रम में आई थीं। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम न्यायालय का पूरा सम्मान करते है, इसलिए पुरस्कार नहीं दिया।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
     24 June 2026
    भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
    Advt.