आईएसबीटी इंदौर से चलने लगी 28 बसें, यात्रियों के लिए पिक एंड ड्राप सुविधा

Updated on 10-09-2024 12:26 PM

 इंदौर । नायता मुंडला स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण कार्य करीब दस माह पहले पूर्ण हो चुका था, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। सोमवार से यहां से अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की महाराष्ट्र रूट की बसों का संचालन शुरू किया गया। पहले दिन 28 बसें संचालित की गईं। यात्रियों को बस स्टैंड तक लाने और ले जाने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।

महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान रूट की बसों का संचालन


नायता मुंडला बस स्टैंड से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान रूट की बसों का संचालन किया गया। एआईसीटीएसएल के साथ ही हंस, धारीवाल, इंटरसिटी, राजरतन आदि की बसें भी यहां से चलीं। एआईसीटीएसएल के सीईओ दिव्यांग सिंह का कहना है कि पहले दिन आने और जाने में 28 बसों का संचालन किया गया।


प्राइवेट बस ऑपेरटरों की बसें भी संचालित हुईं। जल्द ही बसों की संख्या यहां से बढ़ेगी। गौरतलब है कि एक सितंबर को इसका शुभारंभ होना था, लेकिन एप्रोच रोड नहीं बनने से बसों को संचालन को आठ दिन आगे बढ़ाया गया। यहां से लंबी दूरी की बसों का संचालन फिलहाल शुरू किया गया है।


सीसीटीवी कैमरों से निगरानी


नायता मुंडला बस स्टैंड पर सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। यहां पर यात्रियों के लिए अलग-अलग टिकट खिड़की, आराम के लिए चेयर और अन्य कई सुविधाएं जुटाई गई हैं। परिसर में ही आठ दुकानें भी बनाई गई हैं। पूरा परिसर की सीसीटीवी कैमरों से मानीटरिंग होगी। बसों और यात्रियों के आने और जाने के रास्ते भी अलग-अलग बनाए गए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अन्य सुविधाएं भी हटाना होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.