उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 शिक्षकों का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल/इन्दौर। राज्य सरकार ने शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 की घोषणा की है। विभिन्न जिलों के 28 शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान निधि के रूप में 25 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों में से जिला चयन समिति की अनुशंसा पर राज्य स्तरीय चयन समिति ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया है।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित इंदौर की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना, उज्जैन की डॉ. चित्ररेखा जैन, राजगढ़ की व्याख्याता सुश्री बबीता मिश्रा,  दमोह के श्री अजय कुमार सिंघई, डिंडोरी के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्री प्रशांत कुमार साहू, बालाघाट के शिक्षक श्री गौरीशंकर पटले, बड़वानी के श्री अनिल प्रबोध मिश्रा, बैतूल की सुश्री ममता गोहर, भोपाल की सुश्री वंदना पांडे, छतरपुर के श्री सचिन कुमार द्विवेदी, छिंदवाड़ा की सुश्री भावना शर्मा, धार के श्री बालकृष्ण शुक्ला, गुना की डॉ. सारिका जैन,  मंदसौर के श्री पंकज कुमार गुप्ता, मुरैना के श्री उमेश कुमार तिवारी, नरसिंहपुर के श्री सुशील कुमार शर्मा, रतलाम की सुश्री सीमा अग्निहोत्री, सीहोर के श्री संजय सक्सेना, सिवनी के श्री अविनाश पाठक, शहडोल की डॉ. निधि शुक्ला, शाजापुर के श्री आशीष जोशी, टीकमगढ़ के श्री शफी मोहम्मद, राजगढ़ के श्री मोहन विश्वकर्मा, श्री रमाकांत पांडे, भिंड के माध्यमिक शिक्षक मोहम्मद शकील, मंडला के श्री अखिलेश उपाध्याय, देवास के श्री महेश कुमार सोनी और नीमच के श्री निर्मल राठौर शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.